बक्सर में छात्राओं से यौन शोषण पर शिक्षा मंत्री सख्त, आरोपी शिक्षक सस्पेंड, SOP बनेगी...
बक्सर में छात्राओं के कथित यौन शोषण के मामले में बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सख्त रुख अपनाया है। आरोपी शिक्षकों को निलंबित कर बर्खास्तगी का प्रस्ताव मांगा गया है। हेडमास्टर को भी गिरफ्तार किया गया है। विभाग अब सभी स्कूलों के लिए नई संचालन नियमावली और SOP लागू करेगा।
पटना - बक्सर में छात्राओं के साथ कथित यौन शोषण का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने इसे शर्मनाक और चिंताजनक बताते हुए कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है।
मंत्री ने बताया कि उन्होंने बक्सर के DM और SP से बात कर तुरंत एक्शन लेने को कहा है। आरोपी शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है और उन्हें बर्खास्त करने के लिए प्रस्ताव मांगा गया है। पुलिस को POCSO एक्ट के तहत गिरफ्तारी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर जल्द सजा दिलाने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि स्कूल के हेडमास्टर की भूमिका की भी जांच चल रही है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अगर जांच में किसी और की मिलीभगत सामने आती है तो उस पर भी कार्रवाई होगी।
मंत्री ने कहा कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए विभाग स्कूलों के लिए एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) तैयार कर रहा है, जिसे पूरे बिहार के स्कूलों में लागू किया जाएगा। सभी अधिकारियों को स्कूलों में निगरानी व्यवस्था मजबूत करने को कहा गया है।
शिक्षक दिवस को लेकर उन्होंने कहा कि इस बार हर जिले के एक उत्कृष्ट शिक्षक को सम्मानित किया जाएगा। राज्य के करीब 5.80 लाख शिक्षकों को ई-शिक्षाकोष के जरिए संदेश भेजा जा रहा है। शिक्षकों की ट्रेनिंग के लिए गूगल के साथ MOU की तैयारी भी चल रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)