2027 में UP में एकतरफा जीत नहीं - बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा दावा, बोले- योगी सरकार के 10 साल बाद लड़ाई कड़ी
UP चुनाव 2027 से पहले BJP नेता बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान। कहा इस बार मुकाबला कठिन होगा, किसी की एकतरफा जीत नहीं। 10 साल की सरकार के बाद एंटी-इनकंबेंसी का जिक्र। दतिया और बांकीपुर हार पर भी बोले।
लखनऊ: UP विधानसभा चुनाव 2027 से पहले BJP के वरिष्ठ नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान ने सियासी चर्चाएं तेज कर दी हैं। कैसरगंज से पूर्व सांसद ने कहा कि अगला चुनाव आसान नहीं होगा।
बृजभूषण ने क्या कहा?
ABP न्यूज को दिए इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि 6 महीने बाद होने वाले चुनाव में योगी आदित्यनाथ हैट्रिक लगाएंगे या अखिलेश यादव बाजी मारेंगे। इस पर बृजभूषण बोले- इस बार लड़ाई है। कठिन लड़ाई है। किसी के लिए भी एकतरफा चुनाव नहीं होगा।
एंटी-इनकंबेंसी का इशारा
बीजेपी नेता होते हुए ऐसा बयान देने पर उन्होंने कहा, तो क्या हम झूठ बोलें? उन्होंने कहा कि अखिलेश की पार्टी को जब 37 सांसद मिले थे तब हालात अलग थे। इस बार लड़ाई इसलिए है क्योंकि योगी सरकार को 10 साल पूरे हो गए हैं। PM मोदी के चुनावी मार्जिन का उदाहरण देते हुए बृजभूषण ने कहा, 2014 से 2024 तक जीत का मार्जिन कम हुआ है। इससे साफ है कि मुकाबला कड़ा होने वाला है।
दतिया और बांकीपुर हार पर स्वीकारोक्ति
पूर्व सांसद ने MP के दतिया और बिहार के बांकीपुर उपचुनाव में BJP की हार को पार्टी की चूक बताया। कोई चूक तो है, अहंकार नहीं। एक जगह नहीं दो जगह हारे हैं। ये भी दिख रहा है कि किसने वोट दिया और किसने नहीं। सर्वणों ने वोट नहीं दिया।
2027 से पहले BJP के ही एक बड़े नेता का ये बयान पार्टी के लिए चिंता और विपक्ष के लिए संदेश दोनों है। बृजभूषण के मुताबिक UP में इस बार सीधी और टक्कर वाली लड़ाई होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)