महंगाई पर निरहुआ का बड़ा बयान- इतनी चिंता है तो जनसंख्या कंट्रोल करो, होश संभाला तब से सुन रहा हूं महंगाई बढ़ रही है

BJP के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने पटना में महंगाई पर बयान दिया- जब से होश संभाला है सुन रहा हूं महंगाई बढ़ रही है, इसमें नई बात नहीं, 90s में गाना भी था- महंगाई डायन खाय जात है। बोले- संसाधन 4 लोगों के हैं और इस्तेमाल 40 लोग करेंगे तो महंगाई बढ़ेगी ही, सरकार भी कहती है 2 बच्चे ही अच्छे। राहुल गांधी के मनुस्मृति वाले बयान पर कहा- पहले पढ़ लें फिर बोलें।

Aug 24, 2026 - 21:23
0 1
महंगाई पर निरहुआ का बड़ा बयान- इतनी चिंता है तो जनसंख्या कंट्रोल करो, होश संभाला तब से सुन रहा हूं महंगाई बढ़ रही है
पटना: भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने बढ़ती महंगाई पर बड़ा बयान देकर चर्चा छेड़ दी है।
पटना में पत्रकारों से बात करते हुए निरहुआ ने कहा – अगर महंगाई की इतनी चिंता है तो सबसे पहले जनसंख्या कंट्रोल करिए। जब से होश संभाला है, सुन रहा हूं महंगाई बढ़ रही है। इसमें नई बात क्या है? 90 के दशक में फिल्मी गाना भी था – ‘सैंया तो खूब ही कमात है, महंगाई डायन खाय जात है’। हम दशकों से यही सुन रहे हैं।
निरहुआ ने बताया महंगाई का गणित
उन्होंने कहा – लोग महंगाई पर चर्चा करते हैं, जड़ पर कोई बात नहीं करता। संसाधन सीमित हैं, आबादी लगातार बढ़ रही है। संसाधन 4 लोगों के लिए हैं और इस्तेमाल 40 लोग करने लगें तो महंगाई बढ़ना स्वाभाविक है। सरकार भी कहती है – दो बच्चे ही पैदा करो, दो रहेंगे तो अच्छा रहेगा।
राहुल गांधी पर निशाना
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मनुस्मृति वाले बयान पर निरहुआ ने कहा – पहले वो मनुस्मृति पढ़ें। अगर किसी विषय पर जानकारी न हो तो उस पर बात नहीं करनी चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User