मलेशिया से पकड़कर लाए गए 3 खूंखार गैंगस्टर, बंबीहा गैंग से कनेक्शन, लुधियाना ग्रेनेड हमले की साजिश में थे शामिल
PM मोदी के सुरक्षित भारत विजन के तहत बड़ी कार्रवाई। मलेशिया में छिपे बंबीहा गैंग के 3 फरार गैंगस्टर जसप्रीत सिंह, अजय सिंह और पवनदीप सिंह को भारतीय एजेंसियों ने भारत लाकर पुलिस कस्टडी में सौंपा। हत्या, रंगदारी, हथियार-ड्रग्स तस्करी और लुधियाना ग्रेनेड हमले की नाकाम साजिश में वांछित थे। गृह मंत्रालय का दावा- 2026 में अब तक 51 अपराधी विदेश से लाए गए। पंजाब पुलिस के OFTEC सेल ने ट्रैक किया।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षित भारत विजन के तहत विदेश में छिपे गैंगस्टरों पर शिकंजा कसा गया है। मलेशिया में छिपे तीन फरार भारतीय गैंगस्टरों को भारत लाया गया है। गृह मंत्रालय के मुताबिक – जसप्रीत सिंह, अजय सिंह और पवनदीप सिंह को भारतीय एजेंसियों ने वापस लाकर पुलिस कस्टडी में सौंप दिया है।
बंबीहा गैंग से जुड़ा है तार
तीनों पर बंबीहा गैंग के विदेशी नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप है। पंजाब DGP गौरव यादव के अनुसार – तीनों हत्या, रंगदारी, विस्फोटक, हथियार और ड्रग्स तस्करी जैसे गंभीर मामलों में वांछित थे। जसप्रीत सिंह फरीदकोट (पंजाब) का, जबकि अजय और पवनदीप श्रीगंगानगर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। ट्रैकिंग के लिए पंजाब पुलिस के ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्रेडिशन सेल (OFTEC) की मदद ली गई।
लुधियाना ग्रेनेड हमले की साजिश
पुलिस का दावा है – अजय और पवनदीप पर 2025 में लुधियाना में हैंड ग्रेनेड हमले की साजिश में शामिल होने का आरोप है। लुधियाना पुलिस ने तब इनके सहयोगियों को पकड़ा था और 27 अक्टूबर 2025 को चीनी P86 हैंड ग्रेनेड बरामद किया था। जांच में विदेशी नेटवर्क और लोकल हैंडलर्स का लिंक सामने आया।
2026 में 51 अपराधी लाए गए वापस
गृह मंत्रालय ने बताया – 2026 में अब तक 51 कुख्यात अपराधियों को विदेश से भारत लाया जा चुका है। सरकार का कहना है – विदेश में बैठे क्राइम नेटवर्क पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)