लखनऊ में दौड़ेंगे हाईटेक डबल-डेकर फूड ट्रक: अब खाते-खाते मिलेगा UP का स्वाद और संस्कृति...
यूपी पर्यटन विभाग लखनऊ में हाईटेक डबल-डेकर फूड ट्रक शुरू करने जा रहा है। पहले चरण में ये ट्रक प्राणी उद्यान, गोमती रिवर फ्रंट और मरीन ड्राइव पर चलेंगे। इनमें पर्यटकों को स्थानीय खाना, डिजिटल सुविधाएं और सांस्कृतिक अनुभव एक साथ मिलेगा। सरकार का लक्ष्य यूपी पर्यटन को स्मार्ट और विश्वस्तरीय बनाना है।
यूपी पर्यटन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए योगी सरकार एक नई पहल लेकर आ रही है। अब लखनऊ की सड़कों पर हाईटेक डबल-डेकर फूड ट्रक दौड़ते नजर आएंगे। इन ट्रकों में पर्यटकों को सिर्फ खाना ही नहीं, बल्कि डिजिटल सुविधा और यूपी की संस्कृति का पूरा अनुभव एक साथ मिलेगा।
सीएम योगी के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने X पर पर्यटन विभाग का पोस्टर शेयर कर इस योजना की जानकारी दी। पोस्टर के मुताबिक ये फूड ट्रक पर्यटन को स्मार्ट और आकर्षक बनाने की दिशा में बड़ा कदम हैं।
पहले चरण में लखनऊ के 3 बड़े टूरिस्ट स्पॉट पर शुरुआत
पर्यटन विभाग पहले चरण में इन डबल-डेकर फूड ट्रकों को लखनऊ के 3 प्रमुख स्थानों पर उतारेगा:
1. नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान
2. गोमती रिवर फ्रंट
3. मरीन ड्राइव
ये तीनों जगहें लखनऊ के सबसे ज्यादा भीड़ वाले पर्यटन केंद्र हैं। यहां रोजाना हजारों स्थानीय लोग और पर्यटक आते हैं।
फूड ट्रक में क्या-क्या मिलेगा?
पर्यटन विभाग के अनुसार इन हाईटेक ट्रकों में पर्यटकों को 3 खास सुविधाएं मिलेंगी:
स्थानीय स्वाद का अनुभव: लखनऊ के कबाब, बिरयानी से लेकर यूपी के फेमस स्ट्रीट फूड
आधुनिक डिजिटल सुविधाएं: ऑनलाइन पेमेंट, डिजिटल मेन्यू और अन्य स्मार्ट सर्विस
समृद्ध सांस्कृतिक अनुभव: ट्रक के अंदर यूपी की संस्कृति को दर्शाने वाला माहौल
विभाग का मकसद सिर्फ खाना परोसना नहीं है। इसके जरिए पर्यटकों को यूपी की संस्कृति और खानपान से सीधे जोड़ना है।
पर्यटन को मिलेगा बूस्ट
पर्यटन विभाग का दावा है कि इस पहल से यूपी का पर्यटन और ज्यादा स्मार्ट और वर्ल्ड क्लास बनेगा। एक ही जगह पर खाना, टेक्नोलॉजी और कल्चर मिलने से पर्यटकों का अनुभव बेहतर होगा।
हालांकि अभी ट्रकों के शुरू होने की तारीख और निवेश को लेकर विभाग ने कोई जानकारी नहीं दी है। विस्तृत गाइडलाइन आने के बाद ही पूरा प्लान साफ होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)