लखनऊ में सपा ने लगाया होर्डिंग, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया 'छात्र आंदोलन की जीत'

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय के बाहर बड़ा होर्डिंग लगाया गया। इसमें इसे छात्रों के ऐतिहासिक आंदोलन और जनशक्ति की जीत बताया गया। होर्डिंग में आंदोलन को सफल बनाने वाले छात्रों, कार्यकर्ताओं और जनता का आभार जताया गया है। साथ ही अखिलेश यादव और डिंपल यादव के नेतृत्व की तारीफ की गई। सपा ने संकल्प लिया कि जनहित और युवाओं के मुद्दों पर आगे भी संघर्ष जारी रहेगा। प्रतापगढ़ के सपा नेता हल्लूराम सुंदर यादव ने ये होर्डिंग लगवाई है।

Jul 26, 2026 - 19:18
0 1
लखनऊ में सपा ने लगाया होर्डिंग, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया 'छात्र आंदोलन की जीत'

लखनऊ: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद यूपी की सियासत में नई हलचल है। रविवार को समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय के बाहर एक बड़ा होर्डिंग लगाया गया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

क्या लिखा है होर्डिंग में  
इस होर्डिंग में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को "छात्रों के ऐतिहासिक आंदोलन और जनशक्ति की बड़ी जीत" बताया गया है। 

सपा ने पोस्टर के जरिए उन सभी छात्रों, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम जनता का आभार जताया है जिन्होंने आंदोलन को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत की। इसमें विशेष रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव के नेतृत्व की सराहना की गई है।

आगे भी संघर्ष का ऐलान  
होर्डिंग में सपा ने कहा है कि पार्टी जनहित, युवाओं के अधिकारों और न्याय की लड़ाई के लिए आगे भी सड़कों पर मजबूती से संघर्ष करेगी। इसे लोकतांत्रिक संघर्ष की बड़ी विजय बताते हुए जनता के सहयोग को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत कहा गया है।

जानकारी के मुताबिक ये होर्डिंग प्रतापगढ़ से सपा नेता हल्लूराम सुंदर यादव ने लगवाई है। NEET पेपर लीक विवाद के बाद शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को विपक्ष अब अपनी राजनीतिक जीत के रूप में पेश करने की कोशिश में जुटा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User