प्रशांत किशोर का BJP पर आरोप, कहा- 'जीविका दीदियों से वोट मांगवाए जा रहे हैं', EC को दी 24 घंटे की चेतावनी

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर BJP पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि BJP मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए जीविका दीदियों का इस्तेमाल कर रही है और लाभार्थियों को धमकाया जा रहा है कि भाजपा को वोट न देने पर योजनाओं का लाभ बंद कर दिया जाएगा। PK ने निर्वाचन आयोग से 24 घंटे में कार्रवाई की मांग की, नहीं तो सोमवार से आयोग कार्यालय के बाहर धरना देने की चेतावनी दी। बांकीपुर में मतदान 30 जुलाई और मतगणना 3 अगस्त को होगी।

Jul 26, 2026 - 19:22
0 2
प्रशांत किशोर का BJP पर आरोप, कहा- 'जीविका दीदियों से वोट मांगवाए जा रहे हैं', EC को दी 24 घंटे की चेतावनी

पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने BJP पर बड़ा आरोप लगाया है। PK ने कहा कि BJP चुनाव में जीत के लिए सरकारी योजना से जुड़ी जीविका दीदियों का इस्तेमाल कर रही है।

क्या है आरोप  
प्रशांत किशोर ने रविवार को कहा कि जीविका दीदियां, जिन्हें सरकार से मानदेय मिलता है, बांकीपुर में मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में वोट की अपील कर रही हैं। 

उन्होंने आरोप लगाया कि कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को धमकाया जा रहा है - अगर भाजपा को वोट नहीं दिया तो योजनाओं का लाभ बंद कर दिया जाएगा। PK ने इसे असंवैधानिक और गैरकानूनी बताया। उन्होंने कहा कि पटना जिला प्रशासन के आधिकारिक X हैंडल पर भी लिखा गया कि जीविका दीदियां लोगों को वोट के प्रति जागरूक कर रही हैं।

EC से की शिकायत
प्रशांत किशोर ने कहा कि पार्टी ने पहले ही ये मामला निर्वाचन आयोग के सामने उठाया है। रविवार को जन सुराज का प्रतिनिधिमंडल आयोग के प्रेक्षक से भी मिलेगा।PK ने EC को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा, अगर कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार से हम और हमारे नेता आयोग कार्यालय के बाहर धरना देंगे

उन्होंने मांग की कि आयोग स्पष्ट करे कि जीविका या किसी अन्य अर्द्ध-सरकारी संगठन की महिलाएं चुनावी गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले सकतीं।

भाजपा को उसके गढ़ में सबक सिखाएंगे
बांकीपुर सीट नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली हुई है। इस सीट से चुनाव लड़ रहे प्रशांत किशोर ने BJP पर तंज कसते हुए कहा - "भाजपा डींग मारती थी कि यहां कुत्ते-बिल्ली को भी टिकट दे दो तो जीत जाएंगे। जनता ने इस अपमान का जवाब देने का मन बना लिया है।" 

उन्होंने दावा किया कि इस बार जनता भाजपा को उसके गढ़ में हराएगी।

बांकीपुर उपचुनाव की तारीख  
बांकीपुर में 30 जुलाई को वोटिंग होगी और 3 अगस्त को नतीजे आएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User