बौखलाहट में मर्यादा भूले तेजस्वी... CM पर टिप्पणी को लेकर NDA ने साधा निशाना

बिहार में तेजस्वी यादव द्वारा CM सम्राट चौधरी पर की गई टिप्पणी के बाद सियासत गरमा गई है। JDU और HAM ने तेजस्वी के बयान को निंदनीय और मर्यादा के खिलाफ बताया। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि 2025 की हार से बौखलाकर तेजस्वी अमर्यादित भाषा बोल रहे हैं। मंत्री संतोष सुमन ने आरोप लगाया कि तेजस्वी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए निजी हमले कर रहे हैं। दरअसल NEET प्रदर्शन के दौरान महागठबंधन के विधायकों की गिरफ्तारी के बाद तेजस्वी ने ये बयान दिया था।

Jul 27, 2026 - 14:48
0 2
बौखलाहट में मर्यादा भूले तेजस्वी... CM पर टिप्पणी को लेकर NDA ने साधा निशाना

पटना: बिहार की सियासत में एक बार फिर जुबानी जंग शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर दिए बयान को लेकर NDA के घटक दल हमलावर हो गए हैं।

राजनीतिक विफलता से बौखलाए हैं तेजस्वी
जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने तेजस्वी के बयान को "घोर निंदनीय" बताया। उन्होंने कहा कि लगातार हार और 2025 विधानसभा चुनाव में सिर्फ 25 सीटों पर सिमटने के आघात से तेजस्वी अभी तक उबर नहीं पाए हैं। कुशवाहा ने कहा, इसी हताशा में वो मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ रहे हैं। बिहार की जनता इस तरह की भाषा को बर्दाश्त नहीं करेगी।

निजी हमलों से गिरती है राजनीति की गरिमा 
'हम' के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री संतोष कुमार सुमन ने भी तेजस्वी पर पलटवार किया। उन्होंने सवाल किया कि तेजस्वी पहले ये बताएं कि वो इतने दिनों तक अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों से कहां गायब थे। संतोष सुमन ने कहा कि व्यक्तिगत हमले और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करके कोई अपनी राजनीतिक निष्क्रियता नहीं छिपा सकता। जनहित के मुद्दों पर बात करने के बजाय नेता प्रतिपक्ष निजी स्तर पर उतर आए हैं।

क्यों भड़के तेजस्वी?  
दरअसल NEET पेपर लीक मामले में महागठबंधन के प्रदर्शन के दौरान दो विधायकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तेजस्वी के भाई तेज प्रताप यादव को भी 25 जुलाई की रात गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 

तीन हफ्ते बाद पटना लौटे तेजस्वी ने कहा कि दूसरे राज्यों में आंदोलनकारियों पर केस वापस हुए तो बिहार में कार्रवाई क्यों। इसी दौरान उन्होंने CM सम्राट चौधरी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर दिया, जिसके बाद NDA ने मोर्चा खोल दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User