युवाओं पर अत्याचार बंद हो..सिवान AK-47 कांड पर संसद में गरजीं डिंपल यादव...

बिहार के सिवान में छात्र प्रदर्शन के दौरान AK-47 से हवाई फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ लिया है। संसद में भी इस पर हंगामा हुआ। मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने इस घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि भाजपा शासन में युवाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं और यह लोकतंत्र की भावना पर हमला है। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। सिवान में शनिवार को हुए प्रदर्शन में पथराव से एसपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे, जिसके बाद पुलिस ने हवाई फायरिंग की थी। आरोपी जवान सस्पेंड है और जांच जारी है।

Jul 27, 2026 - 14:53
0 2
 युवाओं पर अत्याचार बंद हो..सिवान AK-47 कांड पर संसद में गरजीं डिंपल यादव...

नई दिल्ली: बिहार के सिवान में छात्र प्रदर्शन के दौरान AK-47 से हवाई फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद सियासत तेज हो गई है। इस मुद्दे पर संसद में भी जोरदार हंगामा हुआ।

डिंपल यादव का बड़ा बयान  
मैनपुरी से समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने संसद परिसर में इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं पर अत्याचार थम नहीं रहे हैं।

डिंपल ने कहा, बिहार में अगर AK-47 की घटना हुई है तो यह बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में रहकर लोगों की भावना को कुचला जा रहा है। ये सीधे-सीधे लोकतंत्र की स्पिरिट पर हमला है।
उन्होंने युवाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को रोकने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

क्या है पूरा मामला  
शनिवार को सिवान के जेपी चौक पर छात्र-युवा बड़ी संख्या में प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन हिंसक हो गया। भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ी और गांधी चौक व जेपी चौक पर पुलिस पर पथराव किया। इस पथराव में सिवान एसपी पुराण कुमार झा के पैर में चोट आई। कई अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

इसी दौरान एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक पुलिस जवान AK-47 से हवाई फायरिंग करता दिख रहा है। प्रशासन ने आरोपी जवान को सस्पेंड कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।अब विपक्ष इस मुद्दे को संसद से लेकर सड़क तक उठा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User