Bankipur जीत के बाद PK vs Manoj Tiwari: भाषा को लेकर तंज, मनोज बोले- 'इन्हें उनकी भाषा ही मुबारक'

बांकीपुर उपचुनाव में जीत के बाद प्रशांत किशोर पर मनोज तिवारी का पलटवार। कहा- 'संस्कार से पता चलता है भविष्य में कितना नुकसान करेंगे'। भरत तिवारी केस में भाजपा ने न्याय दिलाया, PK परिवार पर चुनाव का दबाव बना रहे थे- मनोज तिवारी

Aug 06, 2026 - 15:52
0 1
Bankipur जीत के बाद PK vs Manoj Tiwari: भाषा को लेकर तंज, मनोज बोले- 'इन्हें उनकी भाषा ही मुबारक'

पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद PK ने BJP सांसद मनोज तिवारी पर निशाना साधा था। अब मनोज तिवारी ने पलटकर जवाब दिया है।

भाषा से पता चलता है भविष्य का नुकसान
एक टीवी चैनल से बातचीत में मनोज तिवारी ने कहा- ये इंसान के संस्कारों की बात है। वे चुनाव जीते हैं, इसके लिए बधाई। लेकिन जीत के बाद उनकी भाषा सुनिए। इसी से समझ आ जाएगा कि ये आगे कितना बड़ा नुकसान पहुंचाने वाले हैं।

भरत तिवारी केस पर सफाई  
मनोज तिवारी ने PK के उस आरोप पर भी जवाब दिया जिसमें कहा गया था कि उन्होंने परिवार को गुमराह किया। 

उन्होंने कहा- प्रशांत किशोर खुद भरत तिवारी के घर गए थे। परिवार को न्याय और CM से मुलाकात का भरोसा दिलाया। लेकिन बदले में उन पर चुनाव प्रचार का दबाव बनाने लगे। असल में परिवार की CM से मुलाकात भाजपा ने करवाई। मनोज तिवारी ने बताया कि एनकाउंटर केस में SDM और DSP निलंबित हो चुके हैं और गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घमंड से भरे हैं ये लोग 
मनोज तिवारी ने तीखे शब्दों में कहा- हम जनादेश का सम्मान करते हैं और PK को जीत की बधाई देते हैं। लेकिन जिस खराब भाषा का इस्तेमाल वो कर रहे हैं, वो हम कभी नहीं बोल सकते। उन्हें उनकी भाषा ही मुबारक। ये लोग घमंड और अहंकार से भरे हैं। समझ नहीं आता जनता ने इन्हें कैसे जिता दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User