ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला: बोले- असली पीडीए तो NDA में है, सपा का मतलब पीट देगा अहीर और अल्पसंख्यक

गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के पीडीए पर हमला बोलते हुए कहा कि असली पीडीए NDA है। उन्होंने कहा सपा का पीडीए मतलब पीट देगा अहीर और अल्पसंख्यक। राम मंदिर, मेरठ थप्पड़ कांड और सपा कार्यकाल पर भी राजभर ने निशाना साधा।

Jul 12, 2026 - 16:46
0 3
ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला: बोले- असली पीडीए तो NDA में है, सपा का मतलब पीट देगा अहीर और अल्पसंख्यक

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पीडीए फॉर्मूले पर फिर निशाना साधा है। गाजीपुर के शेखपुर गांव में पौधरोपण महायज्ञ कार्यक्रम में पहुंचे राजभर ने कहा कि असली पीडीए NDA गठबंधन में है। 

राजभर ने तंज कसते हुए कहा, "अखिलेश के पीडीए का मतलब है पीट देगा अहीर, पीट देगा अल्पसंख्यक।"

राम मंदिर और सपा सरकार पर भी साधा निशाना  
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले पर राजभर ने कहा कि कांग्रेस को खुश होना चाहिए कि उसने ताला खुलवाया और NDA ने मंदिर बनवा दिया। "वो लोग जाएं दर्शन-पूजन करें, इस पचड़े में क्यों पड़ रहे हैं।" 
उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के कार्यकाल में मस्जिद और कब्रिस्तान पर पैसे खर्च होते थे।

अखिलेश पर तंज - 'हाथ मिलाने के पैसे लगते हैं'  
राजभर ने कहा, "अखिलेश जी ने हमें तलाक दिया, हमने कबूल किया। सुबह उनकी फोटो दिखती है तो गुस्सा आएगा न। अखिलेश जी से मिलने, हाथ मिलाने और फोटो खिंचवाने के पैसे लगते हैं। ये बात सपा के कमजोर कार्यकर्ताओं ने हमें बताई है।"

मेरठ थप्पड़ कांड पर बयान  
मेरठ में SSP द्वारा युवक को थप्पड़ मारे जाने पर राजभर ने कहा, "वो दलित नहीं अपराधी है... SSP ने अच्छा किया।"

पहले भी दे चुके हैं 'जन्मदिन का उपहार'  
इससे पहले अखिलेश के जन्मदिन पर भी राजभर ने उन पर तंज कसा था। उन्होंने लिखा था, "आप आलसी और आरामतलब जिंदगी छोड़िए। AC और PC की राजनीति छोड़कर गांव-देहात की पगडंडियां नापिए। गरीबों, दलितों, पिछड़ों के सुख-दुख में शामिल होइए।"

सपा के साथ 2022 विधानसभा चुनाव लड़ने वाले राजभर अब NDA में हैं और लगातार अखिलेश यादव पर हमलावर हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User