बाढ़ पीड़ितों को चूड़ा-गुड़ नहीं बांटूंगा, ये काम पप्पू यादव का है - प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर का तंज - बिहार में 30 साल से बाढ़ आती है, लोग बेघर होते हैं फिर भी उसी नेता को वोट देते हैं, ऐसे लोगों को चूड़ा-गुड़ बांटने का मन नहीं। ये काम पप्पू यादव करेंगे। NEET छात्रा केस में CBI क्लोजर पर बोले - बड़े सफेदपोश शामिल हैं इसलिए केस बंद किया।

Oct 15, 2026 - 15:50
0 3
 बाढ़ पीड़ितों को चूड़ा-गुड़ नहीं बांटूंगा, ये काम पप्पू यादव का है - प्रशांत किशोर

पटना। प्रशांत किशोर ने बाढ़ को लेकर बड़ा बयान दिया।

बोले - "जहां 30 साल से हर साल बाढ़ आती है, लोग बेघर होते हैं, मवेशी मरते हैं, फिर भी उसी नेता को वोट देते हैं, उन्हें चूड़ा-गुड़ बांटने का मन नहीं। फोटो खिंचवाने की इच्छा नहीं। ये पप्पू यादव करेंगे, 50-50 रु लेकर फोटो खिंचाएंगे।"

MLC चुनाव में शिक्षकों से बोले - "बिहार के बड़े वर्ग ने ठान लिया सुधरना नहीं है। जन सुराज शिक्षकों को सम्मान और वेतनमान देगा।"

NEET छात्रा रेप-मर्डर केस में CBI क्लोजर पर कहा - "इसमें बड़े सफेदपोश हैं इसलिए क्लोजर आई। छात्रा भूमिहार थी, SSP, DGP, डिप्टी CM सब भूमिहार थे फिर भी चुप रहे। जन सुराज नहीं लड़ता तो इसे आत्महत्या बता दिया जाता।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User