Tejashwi Yadav का विरोध, ग्रामीणों ने लगाए इस्तीफा दो के नारे, 13 बच्चों की मौत पर बवाल

राघोपुर में 13 बच्चों की मौत के बाद लोगों में गुस्सा, तेजस्वी यादव के पहुंचते ही इस्तीफा दो के नारे, ग्रामीण बोले- क्षेत्र में हादसा हुआ, आप देर से आए।

Oct 15, 2026 - 15:48
0 2
Tejashwi Yadav का विरोध, ग्रामीणों ने लगाए इस्तीफा दो के नारे, 13 बच्चों की मौत पर बवाल

वैशाली। बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में हुए बड़े नाव हादसे के बाद सियासी पारा चढ़ गया है।

मंगलवार को रामपुर श्यामचंद गांव में गंगा के ढाब पार श्राद्ध भोज खाने जा रहे 13 बच्चों की नाव पलटने से मौत हो गई थी। नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे।

इस घटना के करीब 24 घंटे बाद बुधवार रात स्थानीय विधायक और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे, तो उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा।

मौके पर मौजूद लोगों ने "इस्तीफा दो-इस्तीफा दो" के नारे लगाए। लोगों का कहना था कि राघोपुर तेजस्वी का अपना विधानसभा क्षेत्र है। इतना बड़ा हादसा होने के बाद उन्हें सबसे पहले आना चाहिए था।

गौरतलब है कि तेजस्वी से पहले हाजीपुर सांसद चिराग पासवान पीड़ित परिवारों से मिल चुके थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User