पटना स्नातक सीट पर अनंत सिंह का बड़ा दांव, जन सुराज के अनुज सिंह के लिए बनवाए 50 हजार रसगुल्ले
पटना स्नातक MLC सीट पर मुकाबला रोचक। JDU विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के नीरज कुमार के खिलाफ जन सुराज के अनुज सिंह को समर्थन दिया। अनुज के 1 अक्टूबर के नामांकन के लिए अनंत के आवास पर 50 हजार रसगुल्ले तैयार, समर्थकों में बांटे जाएंगे। JDU ने सुलह की कोशिश की पर मतभेद खत्म नहीं।
पटना। बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक सीट पर लड़ाई अब रसगुल्लों वाली हो गई है।
मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। JDU ने मौजूदा MLC नीरज कुमार को फिर टिकट दिया है, लेकिन अनंत सिंह जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह के साथ खड़े हैं।
50 हजार रसगुल्लों से शक्ति प्रदर्शन
अनंत सिंह ने अनुज सिंह के नामांकन के लिए बड़ा प्लान बनाया है। बुधवार को उनके आवास पर 50 हजार रसगुल्ले तैयार करवाए गए।
अनुज सिंह आज 1 अक्टूबर को नामांकन करेंगे और इस दौरान पहुंचे समर्थकों और लोगों में ये रसगुल्ले बांटे जाएंगे।
क्यों है ये लड़ाई खास?
अनंत सिंह और नीरज कुमार में लंबे समय से अदावत है। JDU के बड़े नेताओं ने सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। अनंत ने खुलकर अनुज का समर्थन कर दिया, जिससे ये सीट सबसे हॉट बन गई है।
चुनाव शेड्यूल:
अधिसूचना: 29 सितंबर
नामांकन की अंतिम तारीख: 6 अक्टूबर
जांच: 7 अक्टूबर
नाम वापसी: 9 अक्टूबर तक
मतदान: 23 अक्टूबर (सुबह 8 से शाम 4 बजे)
मतगणना: 27 अक्टूबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)