बिहार कैडर के IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए DG, सोनाली मिश्रा की लेंगे जगह, 2030 तक संभालेंगे कमान

बिहार कैडर के 1993 बैच के सीनियर IPS जितेंद्र कुमार को केंद्र ने बड़ी जिम्मेदारी दी। 14 अक्टूबर को ACC ने RPF महानिदेशक के तौर पर नियुक्ति को मंजूरी दी। वे सोनाली मिश्रा की जगह लेंगे, कार्यकाल 31 मार्च 2030 तक। मूल रूप से UP के जितेंद्र अभी बिहार पुलिस केंद्रीय चयन पर्षद अध्यक्ष और BSAP DG का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, साथ ही दारोगा भर्ती की जिम्मेदारी भी।

Oct 15, 2026 - 15:41
0 2
 बिहार कैडर के IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए DG, सोनाली मिश्रा की लेंगे जगह, 2030 तक संभालेंगे कमान

पटना/नई दिल्ली। बिहार कैडर के सीनियर IPS अधिकारी जितेंद्र कुमार को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) का नया महानिदेशक बनाया गया है।

केंद्रीय नियुक्ति समिति (ACC) ने 14 अक्टूबर 2026 को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी। वे मौजूदा DG सोनाली मिश्रा की जगह लेंगे। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने से 31 मार्च 2030 तक या अगले आदेश तक रहेगा।

बिहार पुलिस में कई बड़ी जिम्मेदारियां

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले 1993 बैच के जितेंद्र कुमार अभी बिहार में 3-4 अहम पद एक साथ संभाल रहे थे -

बिहार पुलिस केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अध्यक्ष
बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) के DG का अतिरिक्त प्रभार
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) अध्यक्ष KS द्विवेदी के छुट्टी पर जाने के बाद दारोगा भर्ती की जिम्मेदारी भी

33 साल का अनुभव

पुलिस सेवा में करीब 33 साल का अनुभव। गोपालगंज SP से लेकर पुलिस मुख्यालय और CID में ADG तक रह चुके हैं। पिछले साल ही DG रैंक में प्रमोशन मिला था। उनका नाम बिहार DGP की रेस में भी चर्चा में था।

विभाग में उनकी पहचान अनुशासन और प्रक्रिया वाले अफसर की है। ज्यादा बयानबाजी नहीं, लिखित आदेश और रिकॉर्ड पर भरोसा।

अब RPF में बड़ी चुनौती

RPF DG के तौर पर देशभर के रेलवे नेटवर्क की सुरक्षा उनके जिम्मे होगी। करोड़ों यात्रियों की सुरक्षा, रेलवे संपत्ति की हिफाजत, ट्रेनों में अपराध रोकना और फोर्स का बेहतर संचालन बड़ी चुनौती रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User