हरारे में भारत की नई शुरुआत: अय्यर के पास कप्तान के तौर पर साख बचाने का मौका...

कप्तान के रूप में लगातार हार के बाद श्रेयस अय्यर गुरुवार 23 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 से वापसी की तलाश में होंगे। हरारे में अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करेंगे। वीवीएस लक्ष्मण की कोचिंग में युवा टीम उछाल भरी पिच और जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाजों को चुनौती देगी। मध्यक्रम में तिलक वर्मा और रिंकू सिंह की जगह पर भी सवाल।

Jul 22, 2026 - 17:57
0 2
हरारे में भारत की नई शुरुआत: अय्यर के पास कप्तान के तौर पर साख बचाने का मौका...

युवा भारतीय टीम गुरुवार 23 जुलाई को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज करेगी। सभी की नजरें कप्तान श्रेयस अय्यर पर होंगी, जो अब तक 7 टी20 में से 6 हार चुके हैं।

अय्यर के लिए करो या मरो  
आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद अय्यर के पास टीम को जीत की पटरी पर लाने का मौका है। ड्रेसिंग रूम में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी जैसे नए चेहरे भी हैं, इसलिए दबाव और बढ़ गया है।  
इस दौरे पर टीम के साथ कोच के रूप में वीएस लक्ष्मण गए हैं। उनकी शांत शैली गौतम गंभीर के आक्रामक अप्रोच से अलग मानी जा रही है और वो अंतिम 11 में ज्यादा प्रयोग नहीं करेंगे।

ओपनिंग में "वंडर बॉय" की एंट्री  
संजू सैमसन के बाहर होने से ओपनिंग की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी पर होगी। हरारे ग्राउंड दोनों के लिए खास है।  
अभिषेक ने यहीं डेब्यू किया था और यहीं अपना पहला टी20 शतक ठोका था। वहीं सूर्यवंशी ने इसी मैदान पर U19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाया था। फैंस को उनसे एक बार फिर धमाकेदार शुरुआत की उम्मीद है।

पिच और गेंदबाजी बनेगी चुनौती  
हरारे की पिच में नमी और उछाल है, जिससे बल्लेबाजी आसान नहीं होगी। ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड एनगारवा की तेज जोड़ी भारतीय टॉप ऑर्डर की परीक्षा लेगी।  
मध्यक्रम में भी उलझन है। उपकप्तान तिलक वर्मा नंबर 5 पर सहज नहीं लग रहे, जबकि वो नंबर 3 के बल्लेबाज हैं। ईशान किशन को उस जगह आजमाया जा रहा है। रिंकू सिंह नंबर 5 के लिए बेहतर विकल्प लगते हैं, लेकिन उपकप्तान को बाहर करना आसान नहीं होगा।

दोनों टीमें:

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अशोक शर्मा, रवि बिश्नोई, प्रभसिमरन सिंह, रिंकू सिंह

जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रियान बर्ल, तनाका चिवंगा, बेन करेन, ब्रैड इवांस, वेस्ले मधेवेरे, टी मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड एनगारवा, न्यूमैन न्याम्हुरी, मिल्टन शुम्बा, टी सिगा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User