NEET आंदोलन में गिरफ्तारी पर तेजस्वी का सरकार को अल्टीमेटम, कहा- 24 घंटे में केस वापस लो...

NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों की गिरफ्तारी पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा। पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि सैकड़ों छात्रों और बड़े भाई तेज प्रताप यादव पर दर्ज मुकदमे 24 घंटे में वापस लिए जाएं और सभी को रिहा किया जाए। तेजस्वी ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो RJD पूरे बिहार में बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने 21 साल से चली आ रही पेपर लीक की समस्या और परीक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए।

Jul 26, 2026 - 16:00
Updated: 4 days ago
0 1
NEET आंदोलन में गिरफ्तारी पर तेजस्वी का सरकार को अल्टीमेटम, कहा- 24 घंटे में केस वापस लो...

पटना: NEET पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करने वाले छात्रों और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर बिहार की सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया है।

छात्रों और तेज प्रताप पर केस वापस लो
पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि सरकार आंदोलनकारियों की आवाज दबाने के लिए जबरन मुकदमे कर रही है। उन्होंने कहा, हमारे कई विधायकों को उठाया गया। माले के विधायक संदीप सौरभ को देर रात छोड़ा गया। हमारे बड़े भाई तेज प्रताप को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया और उन पर गंभीर धाराएं लगाई गईं।

तेजस्वी ने मांग की कि, जिन सैकड़ों-हजारों छात्रों को जेल में डाला गया है, जो बिहार और देश का भविष्य हैं, उन पर से सभी मुकदमे वापस लिए जाएं और उन्हें तुरंत रिहा किया जाए। अगर कल तक ऐसा नहीं हुआ तो RJD बड़ा आंदोलन करेगी।

21 साल से पेपर लीक का आरोप  
तेजस्वी ने राज्य की परीक्षा प्रणाली पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले 21 साल से बिहार में पेपर लीक और गड़बड़ी के मामले लगातार आ रहे हैं। अब हालत ये है कि कोई भी प्रतियोगी परीक्षा हो, उसकी पारदर्शिता पर सवाल उठना तय है। पूरी व्यवस्था चरमरा गई है।

उन्होंने कहा कि छात्रों को अपनी जायज मांगों के लिए आवाज उठाने का संवैधानिक अधिकार है। सरकार को युवाओं के मुद्दे पर संवेदनशीलता दिखानी चाहिए।

CM सम्राट चौधरी पर भी निशाना  
इस दौरान तेजस्वी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधा। RJD ने साफ किया है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User