एकता नहीं थी इसलिए कटे थे... CM योगी ने संभल- अयोध्या का जिक्र कर कहा- इतिहास भूलना गलतियों को दोहराना है
अयोध्या में महंत परमहंस स्मृति समारोह में CM योगी बोले- 1526 में संभल के हरिहर मंदिर तोड़कर गुलामी का ढांचा बना। 67 तीर्थों पर कब्जा हुआ, अब 10 हजार एकड़ भूमि मुक्त कराई। विभाजन दिवस पर बोले- हिंदुओं पर अत्याचार पर कुछ नेता चुप हैं।
अयोध्या: CM योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या में महंत परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्य स्मृति महोत्सव में इतिहास, एकता और वर्तमान चुनौतियों पर खुलकर बात की। उन्होंने संभल की घटनाओं को उदाहरण देते हुए कहा कि इतिहास को भूलना मतलब अतीत की गलतियों को दोहराना है।
1526 में मंदिर तोड़ा, 67 तीर्थों पर कब्जा
योगी ने कहा, आज 2026 है। 1526 में संभल के हरिहर मंदिर को तोड़कर गुलामी की निशानी खड़ी कर दी गई। अगर तब हम एकजुट होकर लड़ते तो 1528 में अयोध्या जैसी घटना नहीं होती।
उन्होंने बताया कि संभल में पहले 67 तीर्थ थे, सभी पर कब्जा हो गया था। हमारी सरकार ने 10 हजार एकड़ जमीन से कब्जा हटवाया है। वहां अब जिला मुख्यालय भी बनेगा। पहले संभल में दंगे होते थे, अब शांति है। वहां रावण राज था, अब कानून का राज है।
अयोध्या पर निशाना
CM ने कहा कि जाति और आपसी बंटवारे की वजह से ही तीर्थों पर कब्जे हुए। पहले अयोध्या बिजली को तरसती थी, गलियां संकरी और गंदगी से भरी थीं। संतों ने आंदोलन किया। लेकिन हिंदुओं की त्रासदी ये है कि जब प्रभु का राजतिलक होना है तो उन्हें वनवास दे दिया जाता है। यही अब अयोध्या धाम के साथ फिर हो रहा है।
14 अगस्त 1947 का जिक्र
विभाजन विभीषिका दिवस पर योगी ने कहा, 14 अगस्त 1947 को सिर्फ हिंदू-सिख नहीं कटे, भारत भी कटा। 77 साल बाद भी पाकिस्तान-बांग्लादेश में दलित हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। लेकिन भारत के कुछ नेता उस पर एक शब्द नहीं बोलते।
योगी का संदेश साफ था- बंटोगे तो कटोगे। उन्होंने एकता बनाए रखने और इतिहास से सीख लेने पर जोर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)