अनंत सिंह ने छात्रों के समर्थन में दी सफाई, तेजस्वी पर बोले- फजूल बात नहीं करूंगा...
JDU विधायक अनंत सिंह ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को गलत बताया। कहा फर्जीवाड़े से नौकरी लेने वाला जनता का भला नहीं कर सकता। विधानसभा में तेजस्वी यादव की गैरहाजिरी पर टिप्पणी से बचते हुए कहा- वो बीमार होंगे या शादी में गए होंगे, इस पर फजूल बात नहीं करूंगा। साथ ही नीतीश और निशांत कुमार की तारीफ की।
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के बीच JDU विधायक अनंत सिंह ने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। सबसे पहले उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज को गलत ठहराया।
अनंत सिंह ने कहा
"जो लोग गलत तरीके से नौकरी हासिल कर लेते हैं, वो जनता का काम कैसे करेंगे? सिस्टम में पारदर्शिता जरूरी है।"
तेजस्वी पर सवाल टाला
पत्रकारों ने जब तेजस्वी यादव के विधानसभा सत्र से गायब रहने पर सवाल पूछा तो अनंत सिंह ने सीधे जवाब देने से बचते हुए कहा,
"वो बीमार होंगे, उन्हें बुखार होगा या किसी शादी में गए होंगे... इस पर मैं क्या बोलूं? मैं इस तरह की फजूल बात नहीं करूंगा।"
नीतीश और निशांत की तारीफ
सदन परिसर में अनंत सिंह ने CM नीतीश कुमार के प्रति अपनी वफादारी फिर दोहराई। साथ ही नीतीश के बेटे और नए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की भी तारीफ की।
उन्होंने कहा,
"मैं हमेशा नीतीश कुमार के साथ रहा हूं और आगे भी रहूंगा। निशांत कुमार बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं। जब पिता इतना बड़ा नेता है तो बेटा भी आगे बढ़ेगा। आगे और भी अच्छा काम करेंगे।"
नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर भी उन्होंने कहा कि जब तक नीतीश राजनीति में हैं, वे उनके साथ खड़े रहेंगे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)