बिहार के 14 अफसर बने IPS, BPSC टॉपर राकेश कुमार को कार्यवाहक DGP प्रीता वर्मा ने पहनाया बैज, जानें कौन हैं ये चर्चित SDPO
बिहार पुलिस के 14 अधिकारियों का IPS में प्रमोशन। पटना में पिपिंग सेरेमनी में कार्यवाहक DGP प्रीता वर्मा ने SDPO राकेश कुमार को बैज पहनाकर सम्मानित किया। 47वीं BPSC टॉपर राकेश कुमार को गृह मंत्री उत्कृष्ट जांच पदक भी मिल चुका है। जानिए उनकी पूरी कहानी।
पटना। बिहार पुलिस के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। राज्य सेवा के 14 पुलिस अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रमोशन मिल गया है।
शनिवार को पटना में इन अधिकारियों के लिए भव्य पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहे SDPO राकेश कुमार।
बिहार की कार्यवाहक DGP प्रीता वर्मा ने खुद अपने हाथों से राकेश कुमार को IPS का बैज पहनाया और सम्मानित किया। राकेश कुमार ने इसे अपने जीवन का सबसे गौरवपूर्ण और यादगार पल बताया।
कौन हैं IPS बने राकेश कुमार?
राकेश कुमार कोई आम अफसर नहीं हैं। ये 47वीं BPSC परीक्षा के टॉपर रहे हैं।
करियर की शुरुआत 2009 से:
उन्होंने 2009 में नालंदा में प्रोबेशनरी DSP के तौर पर अपनी वर्दी की कहानी शुरू की थी।
चर्चित केसों का खुलासा:
2011 - गया में: सिटी DSP रहते हुए उन्होंने अपहरण और फिरौती के दो सनसनीखेज मामलों का खुलासा किया, जिसमें सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के 7 साल के मासूम गोलू के अपहरण का केस भी शामिल था।
2013 - कटिहार में: SDPO सदर रहते हुए संपत्ति से जुड़े कई बड़े अपराधों का पर्दाफाश किया।
2018 - शिवहर में: उनके करियर का सबसे अहम केस। शिवहर में 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले की जांच कर दोषियों को सजा दिलाई। इसी बेहतरीन जांच के लिए उन्हें 2023 में केंद्रीय गृह मंत्री का उत्कृष्ट अनुसंधान पदक (Union Home Minister’s Medal for Excellence in Investigation) से सम्मानित किया गया था।
उसके बाद का सफर:
2021 में SDPO खड़गपुर (मुंगेर), 2024 में SDPO लखीसराय, फिर STF और SDPO बाढ़ (पटना) में सेवाएं दीं। वर्तमान में वे कमांडेंट, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल-4/18, डुमरांव (बक्सर) के पद पर तैनात हैं।
अपहरण, फिरौती, हत्या, दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों की जांच में राकेश कुमार का नाम बिहार पुलिस में हमेशा सम्मान से लिया जाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)