बिहार में अगले साल कब-कब रहेगी छुट्टी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगी 34 दिन की छुट्टियां

बिहार सरकार ने 2027 के छुट्टी कैलेंडर को मंजूरी दे दी। सम्राट चौधरी कैबिनेट ने 12 सामान्य छुट्टी, 22 ऐच्छिक छुट्टी और 24 सरकारी छुट्टी घोषित की। कर्मचारी अपनी पसंद से 3 दिन की लीव ले सकेंगे। 1 अप्रैल को भी रहेगी छुट्टी। जानें पूरी लिस्ट।

Oct 16, 2026 - 19:32
0 2
 बिहार में अगले साल कब-कब रहेगी छुट्टी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगी 34 दिन की छुट्टियां

पटना। बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। सम्राट चौधरी सरकार ने 2027 के छुट्टियों के कैलेंडर को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट की बैठक में अगले साल की छुट्टियों का पूरा प्लान फाइनल कर दिया गया है।

2027 में कितनी छुट्टियां मिलेंगी?

सरकार ने 2027 के लिए तीन तरह की छुट्टियां तय की हैं।

1. 12 दिन की सामान्य छुट्टी: ये छुट्टियां सभी सरकारी दफ्तरों और कोर्ट में लागू रहेंगी। इनमें से 3 छुट्टियां रविवार को पड़ रही हैं।

2. 22 दिन की ऐच्छिक छुट्टी (Optional Leave): सरकार ने 22 दिन की लीव की लिस्ट भी जारी की है। इसमें से 2 छुट्टियां रविवार को हैं। कर्मचारी इस लिस्ट में से अपनी पसंद के हिसाब से अधिकतम 3 दिन की छुट्टी ले सकते हैं।

3. 24 दिन की सरकारी छुट्टी: Negotiable Instruments Act, 1881 के तहत 24 दिन की सार्वजनिक छुट्टी घोषित की गई है। इनमें से 2 रविवार को पड़ेंगी। इसका असर बैंकों और वित्तीय संस्थानों पर भी पड़ेगा।

1 अप्रैल को भी बंद रहेंगे दफ्तर

सरकार ने 1 अप्रैल 2027 को भी छुट्टी घोषित की है। इस दिन बैंकों का सालाना हिसाब-किताब बंद होगा और सरकारी दफ्तरों में वित्तीय साल के क्लोजिंग का काम होगा।

कैबिनेट के अन्य बड़े फैसले

इसी कैबिनेट बैठक में 23 बड़े फैसले लिए गए हैं, जिसमें दरभंगा में कार्गो हब और गर्दनीबाग में टेक पार्क बनाने का प्रस्ताव और गंगा बाढ़ नियंत्रण की 19वीं बैठक 27 अक्टूबर को फरक्का बराज पर करने का फैसला भी शामिल है।

कर्मचारी छुट्टियों की पूरी लिस्ट और नियम सरकारी आदेश में देख सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User