बिहार में बाढ़ का कहर: 11 जिलों में 19.57 लाख लोग प्रभावित, गांधी घाट पर गंगा HFL पार, लालू बोले - नीतीश ने मेरे पैकेज से चेहरा चमकाया

बिहार में गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर हैं। 11 जिलों के 330 पंचायतों में 19.57 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। गांधी घाट पर जलस्तर HFL पार करने के बाद हथीदह डाउनस्ट्रीम के लिए अलर्ट जारी किया गया है। तेजस्वी यादव ने केंद्र से विशेष पैकेज की मांग की, तो लालू यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा कि 2004 में लाए 1.44 लाख करोड़ के पैकेज से उन्होंने अपना चेहरा चमकाया।

Sep 08, 2026 - 17:34
0 1
बिहार में बाढ़ का कहर: 11 जिलों में 19.57 लाख लोग प्रभावित, गांधी घाट पर गंगा HFL पार, लालू बोले - नीतीश ने मेरे पैकेज से चेहरा चमकाया

पटना - बिहार में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। भारी बारिश के बाद गंगा का जलस्तर पटना के गांधी घाट पर उच्चतम बाढ़ स्तर (HFL) को पार कर गया है। जल संसाधन विभाग ने इसके बाद निचले इलाकों और डाउनस्ट्रीम जिलों के लिए चेतावनी जारी की है।

11 जिलों में 19.57 लाख प्रभावित
विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार और अररिया के 330 ग्राम पंचायतों में करीब 19.57 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। WRD ने कहा है कि गांधी घाट का बढ़ा पानी अब हथीदह की तरफ बढ़ेगा, जिससे बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर और कटिहार में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सभी इंजीनियरों को तटबंधों और संवेदनशील जगहों की 24 घंटे निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

ट्रेन सेवा पर असर
पटना-गया रेलखंड पर पुनपुन और परसा बाजार के बीच पुल संख्या-21 पर पानी आने से परिचालन रोक दिया गया है। रेलवे ने सोमवार को 10 मेमू ट्रेनें जिनमें 63242 गया-पटना, 63245 पटना-गया और 63274 पटना-राजगीर सहित अन्य शामिल हैं, को रद्द कर दिया है और कई एक्सप्रेस ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है।

तेजस्वी ने मांगा विशेष पैकेज
राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि दियारा इलाके पूरी तरह डूब गए हैं, लोग घरों की छतों पर फंसे हैं और कई जगह पानी गर्दन तक आ गया है। उन्होंने केंद्र सरकार से बिहार के लिए विशेष बाढ़ राहत पैकेज की मांग की है।

लालू का नीतीश पर हमला
राजद सुप्रीमो लालू यादव ने एक पुराना वीडियो शेयर कर नीतीश कुमार और केंद्र पर निशाना साधा। लालू ने लिखा कि अटल सरकार में बिहार से एक दर्जन मंत्री होने के बावजूद बिहार को बजट नहीं दिया गया। 2004 में UPA-1 में रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने अपनी ताकत से मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी से बिहार के विकास के लिए 1 लाख 44 हजार करोड़ रुपये दिलवाए थे।

लालू ने तंज कसा कि उसी पैकेज की राशि से 2005 से नीतीश कुमार ने रगड़-रगड़ कर अपना चेहरा चमकाया। NDA के 30 सांसद होने के बावजूद आज दिल्ली में बिहार की सुनने वाला कोई नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User