PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले सुरक्षा में चूक, फर्जी PMO अधिकारी और बॉडीगार्ड हिरासत में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे से पहले BKC में सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर से एक व्यक्ति को फर्जी PMO ID के साथ पकड़ा गया, जो खुद को PMO अधिकारी बता रहा था। उसके बॉडीगार्ड के पास से हथियार भी मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुंबई - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे से ठीक पहले सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
मुंबई पुलिस ने बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) से दो लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए एक शख्स की पहचान रोहन पारिख के तौर पर हुई है। वह खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बता कर इवेंट में एंट्री लेने की कोशिश कर रहा था। चेकिंग के दौरान उसके पास से PMO का पहचान पत्र मिला, जो जांच में फर्जी निकला। इसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया।
उसके साथ मौजूद उसके बॉडीगार्ड के पास से एक बंदूक भी बरामद हुई है। मुंबई क्राइम ब्रांच इस बात की जांच कर रही है कि दोनों फर्जी दस्तावेज और हथियार के साथ हाई-सिक्योरिटी जोन में क्यों घुसने की कोशिश कर रहे थे।
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी BKC के जियो वर्ल्ड सेंटर में Global Fintech Fest 2026 में शामिल होने वाले थे, उससे कुछ देर पहले ही यह कार्रवाई हुई है। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)