महागठबंधन में बगावत! दरभंगा MLC सीट पर RJD vs कांग्रेस vs माले, एक ही सीट पर 3 दोस्त बने दुश्मन

बिहार विधान परिषद चुनाव में महागठबंधन की फूट खुलकर सामने। दरभंगा स्नातक सीट पर RJD ने अनिल झा, कांग्रेस ने रजनीकांत पाठक को उतारा था, अब CPI-ML ने भी संदीप चौधरी को उम्मीदवार बना दिया। एक ही सीट पर महागठबंधन के 3 उम्मीदवार आमने-सामने। 6 अक्टूबर तक नामांकन, 23 अक्टूबर को वोटिंग।

Oct 05, 2026 - 18:46
Updated: 22 days ago
0 2
महागठबंधन में बगावत! दरभंगा MLC सीट पर RJD vs कांग्रेस vs माले, एक ही सीट पर 3 दोस्त बने दुश्मन

पटना। बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन के अंदर सीटों पर खींचतान अब खुली जंग बन गई है। दरभंगा स्नातक सीट पर गठबंधन के तीनों बड़े दलों ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारकर सबको चौंका दिया है।

एक सीट, तीन उम्मीदवार

दरअसल, RJD ने सितंबर में ही दरभंगा से अनिल कुमार झा को कैंडिडेट घोषित कर दिया था। इसके बाद कांग्रेस ने रजनीकांत पाठक को मैदान में उतार दिया। अब CPI-ML ने भी संदीप चौधरी को प्रत्याशी बनाकर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।

जो नेता मंच पर साथ-साथ हाथ पकड़कर फोटो खिंचवाते हैं, वही अब वोट के लिए एक-दूसरे के खिलाफ प्रचार करेंगे।

कौन हैं संदीप चौधरी?

माले के संदीप चौधरी LNMU दरभंगा के चर्चित छात्र नेता रहे हैं। छात्र राजनीति से निकले संदीप को माले ने बड़ा दांव मानकर मैदान में उतारा है।

4 सीटों पर RJD-कांग्रेस में भिड़ंत

सिर्फ दरभंगा ही नहीं, विधान परिषद की 4 सीटों पर RJD और कांग्रेस आमने-सामने हैं। दरभंगा में माले की एंट्री से महागठबंधन के सीट शेयरिंग का पूरा फॉर्मूला ही फेल होता दिख रहा है।

नामांकन की लास्ट डेट 6 अक्टूबर है, 7 को स्क्रूटनी और 9 अक्टूबर तक नाम वापसी होगी। 23 अक्टूबर को वोटिंग है। अब देखना है कि आखिरी दिन तक गठबंधन मान-मनौव्वल से किसी को बैठाता है या दोस्ती में ही फाइट होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User