मानसून सत्र में निशांत कुमार का डेब्यू, "पिता नीतीश की विरासत को आगे बढ़ाएंगे"
बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र आज से शुरू। हंगामे के बीच स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने विधान परिषद में अपना पहला संबोधन दिया। 45वें जन्मदिन पर सदस्यों ने दी बधाई। निशांत ने कहा- पिता नीतीश कुमार की नीतियों और विरासत को आगे बढ़ाना है। NDA सरकार को PM मोदी और नीतीश का मार्गदर्शन मिल रहा है।
बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया। सदन की शुरुआत में ही विपक्ष ने NEET पेपर लीक, भरत तिवारी और महंगाई के मुद्दे पर हंगामा किया।
इसी बीच विधान परिषद में आज एक खास दिन था। राज्य के नए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का ये सदन में पहला दिन था और साथ ही उनका 45वां जन्मदिन भी।
पिता नीतीश की स्टाइल में दिखे निशांत
बोलने की बारी आई तो निशांत अपने पिता नीतीश कुमार की स्टाइल में खड़े हुए और माइक संभाला। शुरुआत में माइक दूर होने से आवाज नहीं आ रही थी, जिसे पास बैठे सदस्य ने ठीक किया। इसके बाद निशांत ने करीब 3 मिनट तक सदन को संबोधित किया।
भाषण की शुरुआत माफी से करते हुए उन्होंने कहा,
"आज सदन में मेरा पहला दिन है। अगर मुझसे कोई भूल हो जाए तो क्षमा करें। जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वाले सभी सदस्यों का हृदय से आभार।"
सत्र शुरू होने से पहले सभापति अवधेश नारायण सिंह, मंत्री अशोक चौधरी और RJD नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी समेत सभी सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
पिता नीतीश के कामों को आगे बढ़ाना है
निशांत ने अपने संबोधन में साफ कहा कि उनका लक्ष्य पिता की नीतियों को आगे ले जाना है।
"मुख्यमंत्री रहते हुए नीतीश कुमार ने जो काम किए हैं, उसे आगे बढ़ाना है। राजनीति सामाजिक बदलाव का बड़ा माध्यम है। हमारी सरकार और गठबंधन को एकजुट होकर उनके कामों को आगे बढ़ाना है। मैं युवा साथियों से आग्रह करता हूं कि नीतीश जी की विरासत को आगे बढ़ाएं।"
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार भी नीतीश जी की कार्यशैली पर ही चल रही है। भले ही नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का फैसला लिया है, लेकिन उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन सबके साथ है। साथ ही उन्होंने कहा कि NDA सरकार को PM नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन और केंद्र का सहयोग भी मिल रहा है।
मानसून सत्र के पहले ही दिन मंत्री के रूप में निशांत कुमार की एंट्री और उनके बयान चर्चा का विषय बने हुए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)