हलीसहर में ममता बनर्जी के काफिले पर हमला: गाड़ी पर कीचड़, जूते फेंके, TMC ने BJP पर लगाया आरोप
9 अगस्त 2026 को हलीसहर में पुलिस कस्टडी में हुई मौत के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने गईं ममता बनर्जी को विरोध झेलना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी पर कीचड़ पोता, जूते फेंके। ममता ने हमले के लिए BJP को जिम्मेदार ठहराया।
हलीसहर, पश्चिम बंगाल: पुलिस हिरासत में मौत के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को रविवार 9 अगस्त 2026 को भारी विरोध का सामना करना पड़ा।
क्या हुआ हलीसहर में?
TMC कार्यकर्ता की मौत के बाद ममता बनर्जी जब परिवार से मिलने जा रही थीं, तभी स्थानीय लोगों ने उनका काफिला रोक दिया। आरोप है कि इस दौरान गाड़ी पर कीचड़ पोता गया, जूते-चप्पल फेंके गए
अपशब्द बोले गए और "चोर" के नारे लगे. ममता के मुताबिक हमलावरों ने गाड़ी पर ईंट-पत्थर भी फेंके।
ममता बनर्जी का आरोप
ममता ने पूरे घटनाक्रम के लिए BJP को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, ये स्थानीय लोग नहीं थे। BJP बाहर से गुंडे लाई थी। भद्दी गालियां दीं और पत्थर फेंके। उन्होंने कहा, हिरासत में पीट-पीटकर हत्या के बाद अब परिवार को डराया-धमकाया जा रहा है। हमने आने का वादा किया था इसलिए आए हैं। पुलिस के सामने ही हमला हुआ। ममता ने आगे कहा, पुलिस अपनी नाकामयाबी छिपाने के लिए इन गुंडों पर निर्भर है। बंगाल अब गुंडों के हाथ में है। गृह मंत्री ही इस गड़बड़ी को भड़का रहे हैं। पुलिस BJP कार्ड-होल्डर बन गई है।
स्थानीय लोगों का पक्ष
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि ममता एक शांत इलाके में अशांति फैलाने आई थीं, जिससे हालात बिगड़े।
मामले का बैकग्राउंड
हलीसहर में एक TMC कार्यकर्ता की पुलिस कस्टडी में मौत हुई थी। इसी मामले में परिवार से मिलने ममता बनर्जी पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि विधायक ने परिवार को घर से न निकलने की चेतावनी दी थी, लेकिन वे केस दर्ज कराएंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)