प्रशांत किशोर का BJP पर आरोप, कहा- बांकीपुर में हार देख AI से बनवाया नीतीश का बयान...

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर BJP पर गंभीर आरोप लगाए। PK ने कहा कि हार के डर से BJP ने नीतीश कुमार का AI से बना फर्जी वीडियो जारी किया है। 57 सेकंड के इस वीडियो में नीतीश NDA उम्मीदवार नीरज सिन्हा के लिए वोट मांग रहे हैं। प्रशांत किशोर ने इसे भ्रामक बताया और जनता से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा BJP ने पहले नीतीश को पोस्टरों से हटाया, अब वोट के लिए उनका सहारा ले रही है।

Jul 28, 2026 - 17:57
0 2
 प्रशांत किशोर का BJP पर आरोप, कहा- बांकीपुर में हार देख AI से बनवाया नीतीश का बयान...

पटना: बांकीपुर उपचुनाव से ठीक पहले सियासत गरमा गई है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बीजेपी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि हार सामने देख पार्टी बौखला गई है और इसी वजह से सीएम नीतीश कुमार का फर्जी AI वीडियो वायरल करवा रही है।

वीडियो सरासर फेक, AI से बना है
प्रशांत किशोर ने कहा कि कल NDA की तरफ से नीतीश कुमार का एक वीडियो जारी किया गया। मैं बिहार की जनता को बताना चाहता हूं कि वो वीडियो पूरी तरह फेक है। AI की मदद से बनाया गया है। नीतीश बाबू ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है, PK ने कहा।

पहले पोस्टर से हटाया, अब वोट के लिए याद आए  
PK ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा, इन लोगों ने पहले नीतीश जी का चेहरा सरकारी और राजनीतिक पोस्टरों से हटा दिया। 202 विधायक, मंत्री, सांसद सब उतार दिए। पूरा सरकारी तंत्र लगा दिया। अब जब हार का डर सताने लगा तो नीतीश कुमार और उनके समर्थकों की मदद लेने के लिए फेक वीडियो जारी कर दिया।

क्या है वायरल वीडियो में?  
JDU ने सोशल मीडिया पर 57 सेकंड का वीडियो शेयर किया है। इसमें नीतीश कुमार लिखित संदेश पढ़ते दिख रहे हैं। वीडियो कई जगहों से एडिटेड लग रहा है।

वीडियो में नीतीश कह रहे हैं, बांकीपुर के प्यारे मतदाताओं, आप सभी को प्रणाम। 30 जुलाई को मतदान है। हमने 2 दशक में सुशासन के साथ विकास किया है। विकसित बिहार के लिए आपका एक-एक वोट जरूरी है। NDA के युवा उम्मीदवार श्री नीरज कुमार सिन्हा को कमल छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से जिताएं।

जनता से अपील  
प्रशांत किशोर ने लोगों से अपील की कि वो ऐसे भ्रामक और AI-जेनरेटेड वीडियो से सावधान रहें। चुनाव जीतने के लिए जनता को गुमराह किया जा रहा है।फिलहाल इस मामले पर BJP और JDU की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User