छात्रों को पेंशन-नौकरी का वादा, महिलाओं से वादा खिलाफी...तेजस्वी का सम्राट सरकार पर हमला

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने छात्र प्रदर्शन पर बड़ा ऐलान किया। कहा कि सरकार बनने पर NEET आंदोलन में गिरफ्तार, घायल और FIR झेलने वाले छात्रों को पेंशन और सरकारी नौकरी दी जाएगी, जैसे JP आंदोलनकारियों को मिलती है। साथ ही बांकीपुर उपचुनाव में RJD प्रत्याशी रेखा गुप्ता की जीत का दावा किया। तेजस्वी ने सम्राट सरकार पर महिलाओं से वादा खिलाफी, बेरोजगारी और खजाना खाली होने का आरोप लगाया।

Jul 28, 2026 - 17:46
0 4
छात्रों को पेंशन-नौकरी का वादा, महिलाओं से वादा खिलाफी...तेजस्वी का सम्राट सरकार पर हमला

पटना: NEET पेपर लीक के खिलाफ बिहार में हुए छात्र प्रदर्शन को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला करते हुए कई बड़े वादे किए हैं।

छात्रों के लिए पेंशन और नौकरी का वादा  
तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस तरह जेपी आंदोलन में शामिल लोगों को सरकार पेंशन देती है, उसी तर्ज पर भविष्य में RJD की सरकार बनने पर छात्र आंदोलन में जेल गए और चोटिल हुए छात्रों को भी पेंशन दी जाएगी।

उन्होंने आगे कहा, भाजपा के दमन और पुलिसिया लाठीचार्ज में जो छात्र घायल हुए, जिन पर FIR हुई या जो जेल गए, हमारी सरकार बनते ही उन सभी योद्धाओं को सरकारी नौकरी और पेंशन की व्यवस्था की जाएगी।
तेजस्वी ने कहा कि निष्पक्ष परीक्षा, भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था और रोजगार के लिए आवाज उठाने वाले छात्रों के साथ RJD हर कदम पर खड़ी है।

24 घंटे का अल्टीमेटम, वरना आंदोलन  
तेजस्वी ने सम्राट चौधरी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि NEET प्रदर्शन से जुड़े सभी केस 24 घंटे के अंदर वापस लिए जाएं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो RJD बड़े आंदोलन करेगी।

सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप  
तेजस्वी ने कहा कि चुनाव के समय बीजेपी ने करोड़ों नौकरियों और महिलाओं को 2-2 लाख रुपये देने का वादा किया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। 
बीजेपी की कथनी और करनी में फर्क है। इन्होंने हमेशा जनता को ठगा है। बांकीपुर की जनता इस बार इन्हें सबक सिखाएगी।

बांकीपुर उपचुनाव पर दावा  
बांकीपुर सीट पर RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता को लेकर तेजस्वी ने कहा कि पूरा माहौल हमारे पक्ष में है। हम ये चुनाव जीतकर बीजेपी को करारा जवाब देंगे। ये लोग वोट चोरी और चंदा चोरी करके सत्ता में आए हैं।

खजाना खाली, कोई विजन नहीं  
तेजस्वी ने आरोप लगाया कि राज्य का खजाना खाली है और सरकार के पास कोई रोडमैप नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को भी पुल उद्घाटन के बहाने बांकीपुर में प्रचार के लिए आना था, लेकिन उन्हें भी पता है कि बीजेपी ये चुनाव नहीं जीत रही, इसलिए कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User