आधी रात को जक्कनपुर थाने में प्रशांत किशोर और पुलिस आमने-सामने, 20 नेताओं की हिरासत पर हंगामा...
जन सुराज के 20 नेताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद प्रशांत किशोर पटना के जक्कनपुर थाने पहुंचे। यहां उनकी पुलिसकर्मियों से 2 घंटे तक तीखी बहस हुई। पुलिस ने कहा नेताओं को शांति व्यवस्था के लिए रखा गया है, वहीं PK ने गायब करने का आरोप लगाया।
पटना: बांकीपुर उपचुनाव के बीच बुधवार देर रात पटना के जक्कनपुर थाने में सियासी गर्मी देखने को मिली। जन सुराज के 20 नेताओं को पुलिस और एसआईटी द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर थाने पहुंच गए।
थाने में 2 घंटे चली नोकझोंक
प्रशांत किशोर करीब 2 घंटे तक थाने के अंदर बैठे रहे। इस दौरान उनकी ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से तीखी बहस हुई।
PK ने कहा- क्या ये पुलिस राज है? आप दो लोगों को गायब किए हुए हैं।
पुलिसकर्मी ने जवाब दिया- आप इतने लोगों के साथ हमें घेर कर बैठे हैं। एसएसपी से बात कर लीजिए।
वर्दी उतार देंगे वाला बयान
बहस के दौरान एक पुलिसकर्मी ने कहा "वर्दी उतार कर छोड़ देंगे"। इस पर प्रशांत किशोर ने पलटकर कहा "आप उतार दीजिएगा तो हम पकड़ लेंगे क्या?"
पुलिसकर्मी ने आरोप लगाया कि मीडिया के सामने उन्हें धमकाया जा रहा है।
कार्यकर्ताओं में आक्रोश
हिरासत की खबर के बाद थाने के बाहर जन सुराज के दर्जनों कार्यकर्ता जमा हो गए। सभी नेताओं को तुरंत रिहा करने की मांग की।
पुलिस का पक्ष
सचिवालय डीएसपी ने कहा कि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 20 नेताओं को सिर्फ हिरासत में लिया गया था। फिलहाल पूरे मामले को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)