एक साल बाद पटना लौटीं रोहिणी आचार्य, लालू-राबड़ी लेने पहुंचे एयरपोर्ट, तेजस्वी नदारद - फिर उठे सवाल
विधानसभा चुनाव में RJD की हार और तेजस्वी से अनबन के बाद रोहिणी आचार्य एक साल बाद सिंगापुर से पटना लौटीं। एयरपोर्ट पर लालू, राबड़ी और मीसा ने स्वागत किया लेकिन तेजस्वी की गैरमौजूदगी ने फिर चर्चा तेज कर दी। रोहिणी बोलीं- पापा ने बुलाया है, इसे राजनीति से न जोड़ा जाए।
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में RJD की करारी हार और भाई तेजस्वी यादव से कथित अनबन के बाद रोहिणी आचार्य महीनों बाद सिंगापुर से पटना लौट आई हैं।
पटना एयरपोर्ट पर रोहिणी के स्वागत के लिए खुद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी और बड़ी बहन मीसा भारती मौजूद थीं। लेकिन इस दौरान भाई तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति ने फिर से चर्चा को हवा दे दी।
रोहिणी बोलीं- पापा ने बुलाया है, राजनीति मत जोड़िए
किडनी दान कर पिता की जान बचाने वाली रोहिणी ने कम शब्दों में स्थिति साफ की। पत्रकारों से बोलीं, "मेरे लिए मेरे पापा, उनकी खुशी और आशीर्वाद से बढ़कर कुछ नहीं। पापा ने बुलाया है, बहुत की कार्यक्रम है। इसे राजनीतिक रंग न दिया जाए।" RJD प्रवक्ता चितरंजन गगन ने सफाई दी कि तेजस्वी दिल्ली में हैं, इसलिए एयरपोर्ट नहीं पहुंच सके।
क्या मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?
राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि लालू प्रसाद रोहिणी को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी देने पर विचार कर रहे हैं। बताया जा रहा है लालू ने इस पर शीर्ष नेताओं और परिवार से बातचीत भी की है।
पिछले कई महीनों से रोहिणी सोशल मीडिया पर बिहार सरकार और सम्राट चौधरी पर हमलावर हैं, जिससे उनके फिर से सक्रिय राजनीति में आने की अटकलें और तेज हो गई हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)