MLC चुनाव में RJD-Congress में घमासान पर मंत्री अशोक चौधरी का तंज - बोले, दोनों में आपसी समझ की कमी, अपरिपक्व हैं दोनों पार्टियां

बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में चल रही खींचतान पर मंत्री अशोक चौधरी ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि RJD और कांग्रेस दोनों में आपसी समझ की कमी है, दोनों अपरिपक्व हैं। साथ ही नीतीश कुमार को बिहार की राजनीति की धुरी बताते हुए कहा कि जनता उन्हें विश्वकर्मा, विकास पुरुष और बिहार का गांधी कहती है।

Oct 03, 2026 - 11:38
0 2
 MLC चुनाव में RJD-Congress में घमासान पर मंत्री अशोक चौधरी का तंज - बोले, दोनों में आपसी समझ की कमी, अपरिपक्व हैं दोनों पार्टियां

पटना। बिहार में MLC चुनाव को लेकर महागठबंधन में चल रही खींचतान पर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने RJD और कांग्रेस दोनों पर तंज कसते हुए उन्हें अपरिपक्व बता दिया।

अशोक चौधरी ने कहा, "यह कोई नई बात नहीं है, विधानसभा चुनाव में भी यही देखने को मिला था। आपसी समझ की कमी के कारण ही ऐसे हालात बनते हैं।"

नीतीश कुमार बिहार की धुरी: अशोक चौधरी

मंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "बिहार और देश की राजनीति में नीतीश कुमार एक धुरी हैं। अपने विकास कार्यों के दम पर ही जनता उन्हें विश्वकर्मा, विकास पुरुष, बिहार का गांधी और मानस पिता कहती है।"

उन्होंने RJD के 1990-2005 वाले राज पर हमला बोलते हुए कहा, "जरा सोचिए किन परिस्थितियों में बिहार उन्हें मिला था? 118 नरसंहार, हिंदू-मुस्लिम लड़ाई, अगड़ा-पिछड़ा भेद। शाम 7 बजे के बाद कोई गांव, टोला, बाजार खुला रहता था क्या? बिजली रहती थी क्या? तब 700 मेगावाट खपत होती थी, आज 8700 मेगावाट है।"

सवा लाख KM सड़क, बदला बिहार

चौधरी ने कहा, "नीतीश ने सवा लाख किलोमीटर से ज्यादा सड़कें बनवाईं, पुल बनवाए। आज पूरी व्यवस्था बदल गई है। अब हमें इस समृद्ध बिहार को और समृद्ध बनाना है। सरकार की नई उद्योग नीति देश में सबसे बेहतर है - कैपिटल सब्सिडी, GST और बिजली में छूट दी है।"

उन्होंने कहा कि बिहार में अब रोजगार सबसे बड़ी प्राथमिकता है और सात निश्चय-3 पर सरकार लगातार काम कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User