CJP के प्रदर्शन पर सपा हमलावर: "यह निर्मम सरकार है", अखिलेश बोले- इस्तीफे का डर इसलिए ...
संसद और दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर समाजवादी पार्टी ने केंद्र सरकार को घेरा। अखिलेश यादव ने कहा लोकतंत्र में छात्रों की आवाज दबाना स्वीकार्य नहीं। डिंपल, रामगोपाल और अन्य सपा नेताओं ने लाठीचार्ज को निंदनीय बताया और शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की। सपा ने इसे 'निर्मम सरकार' करार दिया।
कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च और दिल्ली में हुए विरोध के बाद समाजवादी पार्टी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।
दबे हुए राज खोल देंगे इसलिए इस्तीफा नहीं-अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा,
"इस्तीफे का दबाव इसलिए नहीं बन पा रहा क्योंकि सरकार को डर है कि अगर इस्तीफा दिया तो दबे हुए राज भी खुल जाएंगे। आजादी के बाद किसी सरकार ने ऐसा व्यवहार नहीं किया। लोकतंत्र में छात्रों और युवाओं की आवाज को दबाना स्वीकार्य नहीं है।"
युवाओं के आंसुओं पर भी दया नहीं- डिंपल यादव
सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने आए युवा सिर्फ यह बताना चाहते थे कि सिस्टम बीमार है।
"लाठीचार्ज बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह एक निर्मम सरकार है जिसे युवाओं के आंसुओं पर भी दया नहीं आ रही। शिक्षा मंत्री को पद से हटाया जाना चाहिए। लोकतंत्र में सरकार बदलने का सबसे बड़ा हथियार वोट है।"
मोदी युवाओं के साथ हैं तो अनशन क्यों?
रामगोपाल यादव ने सवाल किया,
"अगर PM मोदी सच में युवाओं के साथ हैं तो फिर युवा अनशन पर क्यों बैठे हैं? शांतिपूर्ण विरोध लोकतांत्रिक अधिकार है। उस पर बल प्रयोग निंदनीय है।"
अवधेश प्रसाद और वीरेंद्र सिंह ने भी उठाए सवाल
अवधेश प्रसाद ने कहा कि लाखों बेरोजगार युवा पेपर लीक जैसे मुद्दे लेकर आए थे, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय लाठीचार्ज हुआ।
वीरेंद्र सिंह ने कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश है। छात्र इसलिए सड़कों पर हैं क्योंकि उनकी बात नहीं सुनी गई। सरकार को संवाद से समस्या सुलझानी चाहिए।
सपा ने पूरे मामले को युवाओं के अधिकारों और लोकतंत्र पर हमला बताते हुए केंद्र से जवाब मांगा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)