बांकीपुर उपचुनाव: मंत्री अशोक चौधरी का तंज - "हमारी लड़ाई RJD से है, प्रशांत किशोर से नहीं"

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव में NDA का मुकाबला सीधे RJD से है, प्रशांत किशोर से नहीं। उन्होंने प्रशांत किशोर पर वोट काटने का आरोप लगाते हुए चुनाव न लड़ने की सलाह दी। अशोक चौधरी ने यह भी कहा कि NDA प्रत्याशी अभिषेक बंटी आज नामांकन करेंगे और बांकीपुर की सीट 31 सालों से बीजेपी के पास है।

Jul 09, 2026 - 17:49
0 6
 बांकीपुर उपचुनाव: मंत्री अशोक चौधरी का तंज - "हमारी लड़ाई RJD से है, प्रशांत किशोर से नहीं"

पटना: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोला है। 

मीडिया से बात करते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि NDA की सीधी लड़ाई RJD से होगी, प्रशांत किशोर से नहीं। उन्होंने कहा, "मैदान में नहीं, कहीं दूर तक हमारी लड़ाई आरजेडी से हो सकती है, लेकिन प्रशांत किशोर से नहीं। प्रशांत किशोर सिर्फ वोट काटने के लिए मैदान में उतरे हैं। दूर-दराज तक प्रशांत किशोर मैदान में नहीं दिखेंगे। जो हश्र विधानसभा में हुआ था, वही उपचुनाव में भी होगा।"

अशोक चौधरी ने बताया कि NDA ने अभिषेक कुमार 'बंटी' को अपना प्रत्याशी बनाया है और आज वह नामांकन करेंगे। उन्होंने कहा कि बांकीपुर सीट 31 सालों से बीजेपी के पास है। नीतीश नवीन के पिता यहां कई सालों से राजनीति कर रहे थे और अब उनके बेटे ने यहां झंडा गाड़ा है। बांकीपुर विधानसभा के वोटर होने के नाते उन्होंने प्रशांत किशोर को सलाह दी कि "चुनाव मत लड़िए, हश्र बहुत बुरा होगा, जनता से फेस नहीं मिला पाएगा।"

वहीं दूसरी ओर अशोक चौधरी बीते दिन भरत तिवारी के घर भी पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि भरत तिवारी के पिता से संवेदना जताने के लिए मुलाकात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि घटना में जो भी लोग संलिप्त हैं, उन पर बड़ी कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User