अवैध संबंध के विरोध पर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चचेरा भाई के साथ मिलकर की हत्या...
पटना के पचरुखिया थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के कारण पति संजय पासवान ने चचेरे भाई रामानंद के साथ मिलकर पत्नी रानी देवी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल हथियार और कारतूस बरामद कर लिए हैं।
पटना: पटना जिले के पचरुखिया थाना क्षेत्र के ग्राम खरफर में अवैध संबंध के शक और झगड़े के कारण एक पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस को सूचना मिली थी कि 42 वर्षीय रानी देवी को गोली मारी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को फतुहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका के पुत्र सोनू पासवान के बयान पर पचरुखिया थाना में कांड संख्या 485/26 दर्ज किया गया। जांच के दौरान मृतका के पति संजय पासवान की गतिविधि संदिग्ध पाई गई। पुलिस हिरासत में पूछताछ के बाद संजय पासवान ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
संजय पासवान ने बताया कि गांव की ही एक महिला से उसका अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर पत्नी रानी देवी उससे हमेशा झगड़ा करती थी। इससे परेशान होकर उसने अपने चचेरे भाई रामानंद पासवान के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की साजिश रची और देशी कट्टे से गोली मार दी।
पुलिस ने रामानंद पासवान के घर से घटना में प्रयुक्त 1 देशी कट्टा, 2 जिंदा गोली और 2 खोखा बरामद किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)