हथियारबंद बदमाशों ने 1 घंटे तक परिवार को बंधक बनाकर 40 लाख की लूट की...

पटना के मसौढ़ी में देर रात 10 नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी दुकान और घर में घुसकर करीब 1 घंटे तक लूटपाट की। बदमाश परिवार को बंधक बनाकर 200 ग्राम सोना और 30 हजार नकद लेकर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी जांच के आधार पर विशेष टीम बनाकर छानबीन शुरू कर दी है।

Jul 20, 2026 - 18:10
0 2
हथियारबंद बदमाशों ने 1 घंटे तक परिवार को बंधक बनाकर 40 लाख की लूट की...

राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी इलाके में बदमाशों ने रविवार देर रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया। नकाबपोश और हथियारबंद बदमाशों ने एक ज्वेलरी दुकान और उसके ऊपर बने घर को निशाना बनाकर लाखों की लूट की।

पीछे से सीढ़ी लगाकर घुसे बदमाश  
घटना भगवानगंज थाना क्षेत्र स्थित चांदनी अलंकार ज्वेलरी दुकान की है। दुकानदार दीपक सोनी के मुताबिक, देर रात करीब 10 की संख्या में बदमाश घर के पीछे से सीढ़ी लगाकर अंदर आए। सभी के चेहरे ढके हुए थे और उनके पास हथियार थे।

बदमाशों ने ताला तोड़कर घर में सो रहे परिवार को हथियार के बल पर बंधक बना लिया।

40 मिनट तक आराम से की लूट  
पीड़ित ने बताया कि बदमाश लगभग 40 से 50 मिनट तक घर और दुकान में रुके। इस दौरान उन्होंने अलमारी, लॉकर और शोरूम की तलाशी ली। बदमाश करीब 200 ग्राम सोने के आभूषण और 30 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार लूटे गए सामान की कीमत करीब 40 लाख रुपये है।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस जांच में जुटी  
सूचना मिलते ही सिटी एसपी पूर्वी शैलजा और मसौढ़ी डीएसपी राघव दयाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम बनाई गई है। तकनीकी साक्ष्यों और फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

फिलहाल पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User