बांकीपुर उपचुनाव: RLJP ने तनवीर आलम को बनाया उम्मीदवार, प्रिंस पासवान ने सौंपा पार्टी सिंबल...
RLJP ने पटना की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए तनवीर आलम को उम्मीदवार घोषित किया। प्रिंस पासवान ने पार्टी कार्यालय में उन्हें चुनाव चिन्ह सौंपा। तनवीर आलम ने विकास और जनसेवा के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की बात कही। RLJP के उतरने से बांकीपुर का चुनाव अब और प्रतिस्पर्धी हो गया है।
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की सियासी लड़ाई अब और दिलचस्प हो गई है। भारतीय जनता पार्टी, राजद और जन सुराज के बाद अब राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) ने भी अपना उम्मीदवार मैदान में उतार दिया है।
पार्टी ने तनवीर आलम को बांकीपुर विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पटना स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में RLJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रिंस पासवान ने तनवीर आलम को पार्टी का अधिकृत चुनाव चिन्ह सौंपा और उन्हें जीत की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
सिंबल मिलने के बाद तनवीर आलम ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस और प्रिंस पासवान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह बांकीपुर की जनता के बीच विकास, जनसेवा और विश्वास के मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ेंगे। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को उनकी प्राथमिकता होगी।
पार्टी नेताओं ने दावा किया कि तनवीर आलम क्षेत्र में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता हैं और जनता के बीच उनकी अच्छी पकड़ है। RLJP के मैदान में आने से बांकीपुर उपचुनाव का मुकाबला अब बहुकोणीय हो गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)