Bharat Tiwari Case: PK के 50 लाख वाले दावे पर परिवार भड़का, बोले- 15 दिन में सबूत दें वरना मानहानि करेंगे
जन सुराज नेता प्रशांत किशोर के '50 लाख रुपये' वाले दावे पर भरत तिवारी का परिवार नाराज। मां आशा देवी और भाई चंदन ने आरोपों को झूठा बताया और 15 दिन में सबूत मांगने के साथ मानहानि का केस करने की चेतावनी दी। कहा- बेटे की शहादत पर राजनीति हो रही।
पटना: जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर के एक बयान पर बवाल मच गया है। भरत तिवारी के परिवार ने PK के उस दावे को सिरे से खारिज किया है जिसमें कहा गया था कि तिवारी परिवार को सरकार से 50 लाख रुपये मिले हैं।
क्या कहा परिवार ने?
बिलौटी गांव में पत्रकारों से बात करते हुए भरत तिवारी की मां आशा देवी और भाई चंदन तिवारी ने आरोपों को "बेबुनियाद" और "अफवाह" बताया।
आशा देवी ने कहा, प्रशांत किशोर जैसे पढ़े-लिखे व्यक्ति को ऐसी गैर-जिम्मेदाराना बात नहीं करनी चाहिए। मेरे बेटे की मौत पर राजनीति हो रही है। फोटो खिंचवाकर लाभ लिया गया। अब झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।.
15 दिन में सबूत दें, वरना केस करेंगे
परिवार ने प्रशांत किशोर को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। आशा देवी ने कहा- अगर उनके पास सबूत है तो पेश करें। जांच करा लें कि हमें 50 लाख मिले हैं या नहीं। अगर दावा गलत निकला तो हम मानहानि का मुकदमा करेंगे।
चार करोड़ भी नहीं लिए थे: परिवार
चंदन तिवारी ने कहा कि जब भरत जीवित थे तब सरकार की तरफ से 4 करोड़ रुपये की सहायता की पेशकश आई थी, जिसे परिवार ने ठुकरा दिया था।
जब हमने 4 करोड़ नहीं लिए तो 50 लाख लेने का सवाल ही नहीं उठता। कुछ लोग 3 करोड़ कह रहे हैं, कुछ 50 लाख। ये सब झूठ है। सरकार मदद देती है तो चेक कैमरे पर देती है, उसका रिकॉर्ड होता है। चंदन ने ये भी कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए उनके भाई की शहादत का मजाक बनाया जा रहा है और परिवार को बदनाम करने की कोशिश हो रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)