2 अगस्त को बिहार के सभी मंत्री नशामुक्ति अभियान में होंगे शामिल, PM करेंगे शुभारंभ...

बिहार सरकार ने 2 अगस्त 2026 को होने वाले ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान’ में सभी मंत्रियों की अनिवार्य भागीदारी तय की है। कार्यक्रम की शुरुआत PM मोदी सुबह 10:30 बजे करेंगे। जिलों में जागरूकता रैली, शपथ और संवाद होंगे।

Aug 01, 2026 - 12:45
0 1
2 अगस्त को बिहार के सभी मंत्री नशामुक्ति अभियान में होंगे शामिल, PM करेंगे शुभारंभ...

पटना: बिहार सरकार ने 2 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अभियान ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प’ में राज्य के सभी मंत्रियों को अनिवार्य रूप से भाग लेने का निर्देश दिया है।

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के विशेष सचिव अरविंद कुमार वर्मा की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि इस अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री सुबह 10:30 बजे अपने संबोधन के साथ करेंगे। कार्यक्रम केंद्र के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और MY Bharat के तत्वावधान में हो रहा है।

मंत्री जिलों में लेंगे हिस्सा  
सरकार ने सभी मंत्रियों के आप्त सचिवों को कहा है कि वे अपने मंत्री के कार्यक्रम का समन्वय करें। हर मंत्री को आवंटित या किसी भी जिले में जाकर कार्यक्रम में शामिल होना होगा। इसके लिए जिला प्रशासन से तालमेल बैठाने का निर्देश भी दिया गया है।

अभियान का मकसद क्या है  
इस अभियान का मुख्य फोकस युवाओं को नशे के नुकसान से अवगत कराना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। साथ ही युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

 जिलों में क्या होगा  
जिला प्रशासन की निगरानी में विभिन्न जिलों में जागरूकता कार्यक्रम, शपथ ग्रहण, संवाद, रैली और अन्य गतिविधियां होंगी। जिलाधिकारी तैयारियों की देखरेख करेंगे जबकि मंत्री मौके पर जाकर युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाएंगे।

केंद्र-राज्य का संयुक्त प्रयास  
पत्र की प्रति युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के सचिव, सभी प्रमंडलीय आयुक्त, जिलाधिकारी और एसपी को भी भेजी गई है। सरकार चाहती है कि इस राष्ट्रीय अभियान में बिहार की भागीदारी प्रभावी हो।

बिहार सरकार का मानना है कि अगर युवाओं को समय रहते नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाए तो अपराध और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। इसी उद्देश्य से राज्य इस अभियान को बड़े स्तर पर चलाने की तैयारी में है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User