Bankipur By-election 2026: तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, बोले- BJP की हार तय, रेखा गुप्ता जीतेंगी

बांकीपुर उपचुनाव के मतदान के बीच तेजस्वी यादव ने दावा किया कि बीजेपी इस सीट पर हार रही है और महागठबंधन की उम्मीदवार रेखा गुप्ता जीत दर्ज करेंगी। 4 घंटे तक नेताओं से फीडबैक के बाद बोले- 3 अगस्त का नतीजा देश की राजनीति को नया संदेश देगा।

Jul 30, 2026 - 19:43
0 2
Bankipur By-election 2026: तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, बोले- BJP की हार तय, रेखा गुप्ता जीतेंगी

पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग के बीच आरजेडी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा कर दिया है। गुरुवार को पार्टी कार्यालय में करीब 4 घंटे तक बूथ स्तर का फीडबैक लेने के बाद तेजस्वी ने कहा कि इस सीट पर बीजेपी की हार पक्की है।

उन्होंने कहा कि महागठबंधन की उम्मीदवार रेखा गुप्ता चुनाव जीत रही हैं। तेजस्वी के मुताबिक बूथ से मिले आंकड़ों में हर जाति, हर धर्म और हर वर्ग का समर्थन रेखा गुप्ता को मिलता दिख रहा है।

3 अगस्त का नतीजा देश को संदेश देगा 
तेजस्वी यादव ने कहा, “3 अगस्त को देखिएगा। बीजेपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष वाली सीट बीजेपी हारने जा रही है और हमारी उम्मीदवार रेखा गुप्ता जीतेंगी। हमने जो फीडबैक लिया है उसके अनुसार हम लोग चुनाव जीत रहे हैं।”

नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि बांकीपुर का रिजल्ट सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं रहेगा। अगर बीजेपी यहां हारती है तो इसका असर राष्ट्रीय राजनीति में भी जाएगा और एक नया संदेश जाएगा।

सीधा मुकाबला  
बांकीपुर में इस बार मुख्य टक्कर बीजेपी और महागठबंधन के बीच मानी जा रही है। नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई इस सीट पर आज मतदान हुआ। अब सभी की निगाहें 3 अगस्त को होने वाली मतगणना पर हैं।

तेजस्वी ने दावा किया कि पार्टी ने ग्राउंड लेवल तक फीडबैक लिया है और उससे महागठबंधन की स्थिति मजबूत नजर आ रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User