MLC चुनाव में RJD vs Congress पर भड़के NDA नेता - बोले, महागठबंधन नहीं, ये अहंकारियों और अजगरों का गठबंधन

बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस ने RJD के खिलाफ 5 उम्मीदवार उतार दिए, तो NDA हमलावर हो गई। राम कृपाल यादव बोले- INDIA ब्लॉक फेल है, कोई तालमेल नहीं। BJP प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा- ये अजगर की तरह एक-दूसरे को निगल जाएंगे। JDU ने कहा ये वंशवाद और भ्रष्टाचार का गठबंधन है।

Oct 04, 2026 - 16:41
0 1
MLC चुनाव में RJD vs Congress पर भड़के NDA नेता - बोले, महागठबंधन नहीं, ये अहंकारियों और अजगरों का गठबंधन

पटना। बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव ने महागठबंधन की पोल खोल दी है। कांग्रेस ने 8 में से 5 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए, जिनमें से 4 सीधे RJD के खिलाफ हैं। इसी को लेकर NDA नेताओं ने महागठबंधन पर जोरदार हमला बोला है।

राम कृपाल यादव बोले - INDIA ब्लॉक फेल

बिहार के मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा, "मेरा मानना है ये तथाकथित INDIA ब्लॉक नाकाम साबित हुआ है। अब RJD, कांग्रेस में कोई तालमेल नहीं है। कांग्रेस ने भी 5 उम्मीदवार उतारे हैं। तालमेल कहां है? ये साथ नहीं रह सकते।"

अजगर की तरह निगल जाएंगे - BJP

BJP प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा, "इनमें कोई गठबंधन नहीं, ये अहंकारी हैं। आपस में एक-दूसरे को धोखा देते हैं, लालच की कोई सीमा नहीं। मौका मिलते ही ये अजगर की तरह एक-दूसरे को निगल जाएंगे।"

BJP प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने कहा, "इनमें कोई समन्वय नहीं, कोई रणनीति नहीं, कोई सामंजस्य नहीं।"

JDU ने कहा - वंशवादी राजनीति का गठबंधन

JDU प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, "हर हार के बाद ये साथ लड़ने की कसमें खाते हैं, तस्वीरें खिंचवाते हैं, लेकिन हकीकत अलग है। चाहे बंगाल हो या बिहार MLC चुनाव, ये अपनों के खिलाफ ही लड़ते हैं।"

JDU महासचिव श्याम रजक ने तंज कसा, "मैंने पहले ही कहा था ये महागठबंधन नहीं है, ये वंशवादी राजनीति, भ्रष्टाचार और व्यक्तिवाद का गठबंधन है। ऐसा गठबंधन कभी था ही नहीं। इन्होंने ममता बनर्जी के खिलाफ भी लड़ा, अब अपने सहयोगी के खिलाफ लड़ रहे हैं।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User