सारण में बाढ़ का खौफनाक मंजर: पानी घटा तो तैरते मिले 10 शव, अब तक 16 की मौत, 20 से ज्यादा लापता
बिहार में गंडक का जलस्तर घटा तो सारण में डरावना मंजर सामने आया। मकेर थाना क्षेत्र में बाढ़ का पानी घटने पर अलग-अलग जगहों से 10 शव पानी में तैरते मिले। मकेर में 7, परसा में 2 और पानापुर में 1 शव मिला। अब तक 16 मौतें, 20 से ज्यादा लापता। एयरफोर्स ने 15 उड़ानों में 28 टन राशन पहुंचाया।
छपरा। बिहार में गंडक नदी का जलस्तर घटने से लोगों ने राहत की सांस तो ली, लेकिन सारण जिले में पानी घटते ही ऐसा डरावना मंजर सामने आया कि लोगों के होश उड़ गए। मकेर थाना क्षेत्र में बाढ़ के पानी में 10 शव तैरते हुए मिले हैं।
शनिवार को जैसे ही पानी थोड़ा घटा, मकेर में 7, परसा में 2 और पानापुर में 1 शव बरामद हुआ। SDRF और स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर से शवों को बाहर निकाला। शुक्रवार को भी 6 शव मिले थे। अब तक सारण में बाढ़ से 16 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं।
मकेर, पानापुर, परसा प्रखंडों में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं।
हेलीकॉप्टर से 28 टन खाना गिराया गया
सड़क मार्ग से कई इलाकों में पहुंचना नामुमकिन हो गया है। ऐसे में भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला है। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, अब तक 15 उड़ानें भरी गई हैं और 5600 से ज्यादा ड्राई राशन पैकेट एयर ड्रॉप किए गए हैं, जिसमें 28 टन से ज्यादा खाद्य सामग्री बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाई गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)