सारण में बाढ़ से 16 मौतें, छपरा डूबा तो भड़के पप्पू यादव - बोले, बिहारियों से इतनी नफरत क्यों, सब मदद से दूर क्यों?

बिहार के सारण में बाढ़ ने तबाही मचा दी है, 16 लोगों की मौत, 16 लापता। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 3 दिन से छपरा में डटे हैं। उन्होंने केंद्र और बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा - असम, पंजाब में बाढ़ आई तो सबने मदद की, बिहार की मदद क्यों नहीं? छपरा के सांसद-विधायक कहां हैं?

Oct 04, 2026 - 16:43
0 2
सारण में बाढ़ से 16 मौतें, छपरा डूबा तो भड़के पप्पू यादव - बोले, बिहारियों से इतनी नफरत क्यों, सब मदद से दूर क्यों?

छपरा। बिहार के सारण जिले में बाढ़ का सबसे भयानक रूप देखने को मिल रहा है। अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, 16 लोग लापता बताए जा रहे हैं। मकेर, परसा, दरियापुर, अमनौर, तरैया, बैकुंठपुर प्रखंड पूरी तरह डूबे हुए हैं। 2-2 करोड़ के मकान गिर गए हैं, 5 दिन से लोग भूखे हैं।

इसी बीच पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव 3 दिन से छपरा में कैंप कर रहे हैं और सरकार पर जमकर बरसे हैं।

'न जनरेटर, न पॉलीथीन, न खाना - लोग भूखे हैं'

पप्पू यादव ने कहा, "मैं 3 दिन से छपरा में हूं। यहां न जनरेटर है, न पॉलीथीन, न किचन, न मेडिकल, पानी तक की व्यवस्था नहीं। मुझे खुद 50 से ज्यादा जनरेटर लगाने पड़े।"

उन्होंने सवाल उठाया - "छपरा के सांसद, विधायक कहां हैं?" बता दें छपरा से बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी सांसद हैं और डॉ. सी.एन. गुप्ता विधायक हैं।

'बिहारियों से इतनी नफरत क्यों?'

पप्पू यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "क्यों सब बिहारियों से नफरत करते हैं? दूसरे राज्य के लोग भी और यहां के नेता भी। असम में बाढ़ आई तो सबने मदद की, पंजाब में बाढ़ आई तो सब पंजाबियों के लिए खड़े हुए। बिहार की मदद क्यों नहीं? पटना-दिल्ली को पता ही नहीं छपरा डूब गया है, ये जल प्रलय है।"

उन्होंने कहा केंद्र को पता ही नहीं कि 2017 और 2020 के बाद ये सबसे भयावह बाढ़ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User