बिहार MLC चुनाव में अपनों से घिरी BJP, दरभंगा स्नातक सीट पर 'भीतरघात', CM सम्राट चौधरी का अल्टीमेटम

बिहार की 8 MLC सीटों पर चुनाव में NDA और महागठबंधन दोनों को भीतरघात का सामना करना पड़ रहा है। दरभंगा स्नातक सीट पर BJP ने सर्वेश कुमार को उम्मीदवार बनाया है, लेकिन BJP के ही पुराने नेता आदित्य झा ने नामांकन कर मुश्किल बढ़ा दी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी सांसद-विधायकों की बैठक बुलाई और बागियों को 4 बजे तक नाम वापस लेने का अल्टीमेटम दिया, नहीं तो कार्रवाई होगी। दरभंगा शिक्षक सीट पर भी JDU उम्मीदवार घनश्याम राय को जनसुराज के सुरेश राय से चुनौती मिल रही है।

Oct 10, 2026 - 17:45
0 1
 बिहार MLC चुनाव में अपनों से घिरी BJP, दरभंगा स्नातक सीट पर 'भीतरघात', CM सम्राट चौधरी का अल्टीमेटम

पटना। बिहार में 8 एमएलसी सीटों के लिए हो रहे चुनाव में बगावत हावी है। महागठबंधन हो या NDA, दोनों को अपनों का विरोध झेलना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा संकट बीजेपी के लिए दरभंगा में है।

इसे लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा एक्शन लेने का ऐलान किया है।

CM का अल्टीमेटम- 4 बजे तक नाम वापस लो

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 8 सीटों पर भीतरघात रोकने के लिए NDA के सभी सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई। सूत्रों के मुताबिक बैठक में साफ संदेश दिया गया कि पार्टी विरोधी गतिविधि बर्दाश्त नहीं होगी।

सूत्रों ने बताया कि CM को जानकारी मिली कि दरभंगा स्नातक सीट से BJP उम्मीदवार सर्वेश सिंह को हराने के लिए BJP के ही एक नेता ने नामांकन कर दिया है। इस पर CM ने सीधे आड़े हाथों लेते हुए कहा- "4 बजे तक नामांकन वापस लो, नहीं तो होगी कार्रवाई।"

कौन है बीजेपी का विभीषण?

दरभंगा स्नातक से NDA ने भूमिहार समुदाय से आने वाले सर्वेश कुमार पर फिर भरोसा जताया है। इनकी पकड़ बेगूसराय में मजबूत है।

लेकिन दिल्ली BJP की राजनीति करने वाले पुराने भाजपाई आदित्य झा ने निर्दलीय नामांकन कर BJP की मुश्किल बढ़ा दी है। आदित्य काफी धनवान बताए जाते हैं और पहले से ही बड़ी संख्या में स्नातक वोटर बना रखे हैं। अब वो CM सम्राट चौधरी के रडार पर हैं।

दरभंगा शिक्षक सीट पर भी टक्कर

दरभंगा पर दुर्भाग्य छाया है। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में JDU के घनश्याम राय को जन सुराज के सुरेश राय से कड़ी टक्कर मिल रही है। सुरेश राय भी पुराने भाजपाई हैं, इसलिए NDA के वोटों में बंटवारा तय माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User