नीतीश-तेजस्वी के मंथन के बाद सम्राट चौधरी की 'सीक्रेट मीटिंग', बिहार में उलटफेर के कयास...
बिहार की सियासत में हलचल। दिल्ली में नीतीश ने JDU सांसदों और तेजस्वी ने RJD नेताओं के साथ रणनीति बनाई। उधर पटना में सीएम सम्राट चौधरी ने NDA सहयोगियों को छोड़ सिर्फ BJP मंत्रियों की गोपनीय बैठक बुलाई। RJD बोला- 'बड़ी खिचड़ी पक रही है'।
पटना/नई दिल्ली: बिहार में सियासी तापमान अचानक बढ़ गया है। बुधवार को दिल्ली और पटना दोनों जगह एक साथ बैठकों का दौर चला, जिससे 'बड़े उलटफेर' की अटकलें तेज हो गई हैं।
दिल्ली में नीतीश का सांसदों के साथ मंथन
JDU अध्यक्ष नीतीश कुमार ने सुनहरी बाग आवास पर पार्टी सांसदों से मुलाकात की। कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा की मौजूदगी में विकास कार्यों और संसद में बिहार के मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में दिलेश्वर कामत, देवेशचंद्र ठाकुर, कौशलेन्द्र कुमार समेत कई सांसद शामिल हुए।
तेजस्वी ने भी बुलाई RJD की बैठक
इसी दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी RJD सांसदों और वरिष्ठ नेताओं संग मीटिंग की। आगामी रणनीति, बिहार के मुद्दे और संसद में जनहित के विषयों पर मंथन हुआ। क्षेत्रों में चल रही योजनाओं की भी समीक्षा की गई।
पटना में सम्राट की 'बंद कमरे' वाली बैठक
दिल्ली की हलचल के बाद पटना में CM सम्राट चौधरी ने कैबिनेट के बाद BJP कोटे के मंत्रियों की सीक्रेट मीटिंग बुलाई। खास बात- इसमें JDU, HAM, RLM के NDA सहयोगियों को नहीं बुलाया गया। बैठक के बाद कई मंत्री मीडिया से बचते हुए पिछले दरवाजे से निकले। बांकीपुर उपचुनाव में हार और नई राजनीतिक सेटिंग की अटकलों के बीच इस मीटिंग को काफी अहम माना जा रहा है।
RJD का तंज: 'खिचड़ी पक रही है'
RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, बिहार में निश्चित रूप से कोई बड़ी खिचड़ी पक रही है। अगर सब सामान्य था तो सहयोगी दलों को बाहर क्यों रखा? उन्होंने कहा, इस गुप्त मुलाकात के बाद कहीं न कहीं कुछ नया 'गुल जरूर खिलेगा'।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)