शराबबंदी आगे भी जारी रहेगी': बिहार सरकार का साफ ऐलान, दूसरे राज्यों की कंपनियों पर भी होगी FIR
बिहार में शराबबंदी खत्म करने की अटकलों पर रोक। मद्य निषेध मंत्री मदन सहनी बोले- कानून में कोई बदलाव नहीं, ये पहले भी थी आज भी है और आगे भी रहेगी। महिलाओं को मिला फायदा। अब दूसरे राज्यों की शराब कंपनियों पर भी दर्ज होगी FIR।
पटना: बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर चल रही चर्चाओं पर सरकार ने विराम लगा दिया है। मद्य निषेध मंत्री मदन सहनी ने गुरुवार को साफ कहा कि कानून में किसी तरह के संशोधन या इसे खत्म करने की फिलहाल कोई जरूरत नहीं है।
पहले भी थी, आज भी है, आगे भी रहेगी
मंत्री ने कहा, शराबबंदी और नशाबंदी को लागू हुए करीब 10 साल हो गए हैं। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।
मदन सहनी के मुताबिक पूर्व CM नीतीश कुमार की मंशा थी कि इससे खासकर महिलाओं, दलितों, SC-ST और अति पिछड़ा वर्ग के परिवारों को राहत मिले। पहले लोग 500 रुपये कमाकर बड़ा हिस्सा नशे में उड़ा देते थे। अब घर की स्थिति बदली है।
सूखे नशे पर भी कड़ी कार्रवाई
मंत्री ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल ज्यादा शराब जब्त की गई है। हेरोइन, स्मैक, गांजा जैसे सूखे नशे के खिलाफ भी छापेमारी तेज है। विभाग लगातार समीक्षा कर रहा है, पिछली समीक्षा पिछले महीने ही हुई थी।
अब शराब कंपनियों पर भी FIR
सोशल मीडिया पर शराबबंदी खत्म होने की अफवाहों को खारिज करते हुए सहनी ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों से बिहार में आने वाली विदेशी शराब के मामलों में अब सिर्फ तस्करों पर ही नहीं, संबंधित कंपनियों के खिलाफ भी FIR दर्ज होगी। विभाग को पिछले महीने ही इस संबंध में निर्देश दिए जा चुके हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)