भरत तिवारी एनकाउंटर: CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी और आर्थिक मदद
भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया। न्यायिक जांच की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर परिवार को आर्थिक सहायता और एक सरकारी नौकरी दी जाएगी। STF जवान अक्षय गिरफ्तार। परिवार ने शहीद का दर्जा और 1 करोड़ की मांग की थी।
पटना: भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में CM सम्राट चौधरी ने परिवार को राहत देने का ऐलान किया है। सरकार अब परिवार को आर्थिक मदद के साथ एक सरकारी नौकरी भी देगी।
CM का X पर ऐलान
मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, न्यायिक जांच आयोग की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर दिवंगत भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता और एक परिजन को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी।
कुछ दिन पहले भरत तिवारी का परिवार CM से मिला था और न्याय की गुहार लगाई थी। उसी के बाद ये फैसला लिया गया।
क्या है पूरा मामला?
17 जून 2026 को भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने भरत तिवारी का एनकाउंटर किया था। पुलिस ने कहा 3 गोली लगीं, लेकिन पोस्टमार्टम में 5 गोली की पुष्टि हुई। भरत फेसबुक लाइव भी थे जिसमें उन्होंने हथियार डाल दिए थे। हंगामे के बाद सरकार ने रिटायर्ड जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जांच आयोग बनाया। STF जवान अक्षय कुमार को 31 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। आरोप है उसी ने पहली गोली चलाई थी।
परिवार की अन्य मांगें
परिवार ने CM से 1 करोड़ मुआवजा, शहीद का दर्जा, बिलौटी गांव का नाम 'भरत तिवारी जवइनिया' रखने और सभी दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। परिवार को उम्मीद है कि सरकार न्याय दिलाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)