बिहार में UCC पर NDA में मतभेद? BJP अध्यक्ष संजय सरावगी बोले - पांचों पांडवों ने संसद में पास कराया, बिहार में भी हल निकाल लेंगे, 2029 तक BJP राज्यों में लागू करना है
बिहार में Uniform Civil Code को लेकर सियासत तेज है, NDA में शामिल JDU का UCC पर BJP से अलग रुख है, इस पर बिहार BJP अध्यक्ष संजय सरावगी ने बड़ा बयान दिया। एक निजी न्यूज चैनल कार्यक्रम में सरावगी ने कहा बीजेपी शासित राज्यों में UCC लागू करना है, इसके लिए बहुत समय है 2029 तक लक्ष्य है, हम बैठकर हल निकाल लेंगे। धारा 370 का जिक्र करते हुए बोले जैसे कहा जाता था धारा 370 खत्म नहीं हो सकती, हमने खत्म किया, वैसे ही UCC पर लंबी डिबेट होती थी, हम पांचों पांडवों ने मिलकर संसद में पास कराया, बिहार में भी लागू होगा इसमें कोई संदेह नहीं, NDA के पांचों पांडव एकजुट हैं समस्या का हल मिलकर निकाल लेंगे। कांग्रेस-राजद के नीतीश को महागठबंधन में लाने के ऑफर पर बोले बिहार में कांग्रेस-राजद का सूपड़ा साफ, NDA के पास तीन-चौथाई बहुमत, सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार जनहित में काम कर रही, जनता का समर्थन, इसलिए कांग्रेस-राजद दिवास्वप्न देखते रहें।
पटना - बिहार में समान नागरिक संहिता UCC को लेकर NDA के अंदर ही अलग-अलग सुर सुनाई दे रहे हैं। JDU का रुख BJP से अलग है, इसी बीच बिहार BJP अध्यक्ष संजय सरावगी ने बड़ा बयान दिया है।
एक निजी चैनल के कार्यक्रम में सरावगी से JDU के अलग स्टैंड पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा - "BJP शासित राज्यों में हमें UCC लागू करना है, अभी बहुत समय है, 2029 तक का लक्ष्य है, हम आपस में बैठेंगे और बात करके हल निकाल लेंगे।"
धारा 370 की तरह UCC भी लागू होगा - सरावगी
सरावगी ने धारा 370 का उदाहरण देते हुए कहा - "कहा जाता था धारा 370 कभी खत्म नहीं हो सकती, हमने खत्म करके दिखाया। वैसे ही कहा जाता था समान नागरिक संहिता लागू नहीं हो सकती, इस पर लंबी-लंबी डिबेट होती थी। हम पांचों पांडवों ने मिलकर इसे पार्लियामेंट में पास कराया।"
उन्होंने दावा किया - "बिहार में भी UCC लागू होगा, इसमें कोई संदेह नहीं। NDA के पांचों पांडव एकजुट हैं, कोई समस्या है तो मिलकर हल निकाल लेंगे।"
नीतीश को महागठबंधन ऑफर पर पलटवार
राजद-कांग्रेस द्वारा नीतीश कुमार को महागठबंधन में आने के ऑफर पर सरावगी बोले - "बिहार में कांग्रेस और राजद का सूपड़ा साफ हो चुका है। NDA के पास तीन-चौथाई का भारी बहुमत है, सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार जनहित में काम कर रही है और आम जनता का समर्थन हमारे साथ है। इसलिए कांग्रेस-राजद दिवास्वप्न देखते रहें, कहीं कुछ नहीं है।"
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
1
Comments (0)