बिहार में BJP के अंदर ही बगावत! राज्यसभा सांसद शंभु शरण पटेल ने अपनी ही सरकार को घेरा, बोले- कानून व्यवस्था ध्वस्त
जमुई कांड के बाद बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पर सवालों के बीच बीजेपी के राज्यसभा सांसद शंभु शरण पटेल ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा बिहार में पुलिसिंग चरमरा गई है, कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और पटना SSP ने उनके 16 फोन नहीं उठाए।
पटना। जमुई में छेड़छाड़ की घटना के बाद बिहार में महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के बीच अब बीजेपी के अंदर से ही सरकार पर हमला हो गया है।
बीजेपी के राज्यसभा सांसद शंभु शरण पटेल ने अपनी ही बिहार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त - बीजेपी सांसद
शंभु शरण पटेल ने कहा, "बिहार में पूरी तरह से कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गया है। बिहार में पुलिसिंग चरमरा चुकी है। अपराधियों में कानून का डर ही नहीं है, तभी तो इस तरह बेटियों से छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही हैं।"
उन्होंने कहा कि बिहार में एक अच्छे DGP और एक अच्छे मुख्य सचिव की जरूरत है। बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल की जरूरत है।
पटना SSP ने 16 बार फोन नहीं उठाया
बीजेपी सांसद ने IPS अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा, "पटना SSP मेरा फोन नहीं उठाते हैं। एक लड़की के साथ दुर्घटना घटी और मैंने उन्हें 16 बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। ऐसे में सोचिए आम आदमी का क्या होता होगा।"
मोदी के नाम पर वोट मिला, जनता में गलत मैसेज जा रहा है
शंभु शरण पटेल ने कहा, "बिहार में पीएम मोदी के नाम पर वोट मिला है। जनता ने हमें काम करने के लिए चुना है, लॉ एंड ऑर्डर ठीक करने के लिए वोट दिया है, लेकिन वह चरमरा गया है। अगर किसी बेटी के साथ घटना होती है तो ये हमारे लिए निंदनीय है।"
उन्होंने कहा कि जिस तरह केंद्र सरकार सख्ती से काम करती है, वैसे ही बिहार सरकार को भी काम करने की जरूरत है। जनता में गलत मैसेज जा रहा है।
बता दें कि जमुई के अलावा बीते दिनों बिहार के कई जिलों से युवतियों से छेड़छाड़ के वीडियो वायरल हुए हैं, जिसके बाद विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है और अब सत्ता पक्ष के सांसद ने ही सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)