2027 की लड़ाई आसान नहीं - बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, योगी हैट्रिक पर जताई मुश्किल

UP के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि इस बार किसी की एकतरफा जीत नहीं होगी। BJP नेता ने माना 10 साल की सरकार के बाद एंटी-इनकंबेंसी है। दतिया और बांकीपुर हार पर भी बोले।

Aug 09, 2026 - 16:47
0 1
2027 की लड़ाई आसान नहीं - बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, योगी हैट्रिक पर जताई मुश्किल

लखनऊ: UP विधानसभा चुनाव 2027 से पहले BJP के कद्दावर नेता बृजभूषण शरण सिंह का बयान चर्चा में है। कैसरगंज से पूर्व सांसद ने कहा कि अगली बार प्रदेश में मुकाबला कड़ा होगा।

बृजभूषण ने क्या कहा?  
ABP न्यूज को दिए इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि 2027 में योगी हैट्रिक लगाएंगे या अखिलेश यादव बाजी मारेंगे, तो उन्होंने कहा-  
इस बार लड़ाई है। कठिन लड़ाई है। किसी के लिए भी एकतरफा चुनाव नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि अखिलेश की पार्टी को जब 37 सांसद मिले थे तब परिस्थिति अलग थी। "हर पल परिस्थिति बदलती है। इस बार लड़ाई इसलिए है क्योंकि योगी सरकार को 10 साल हो गए हैं।"

एंटी-इनकंबेंसी मानी?  
बृजभूषण ने PM मोदी के चुनावी मार्जिन का उदाहरण देते हुए कहा, पहले जीत का मार्जिन क्या था और अब क्या है। कम हुई है। तो कह सकते हैं कि इस बार की लड़ाई कठिन होने वाली है। जब उनसे पूछा गया कि BJP नेता होकर ऐसा क्यों बोल रहे हैं तो उन्होंने कहा, तो क्या हम झूठ बोलें?

दतिया और बांकीपुर हार पर भी बोले  
पूर्व सांसद ने MP के दतिया और बिहार के बांकीपुर में BJP की हार को पार्टी की गलती बताया।  
कोई चूक तो है, अहंकार नहीं है। एक जगह नहीं दो जगह हारे हैं। ये भी पता चल रहा है कौन वोट दे रहा है और कौन नहीं। सर्वणों ने वोट नहीं दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User