युवाओं के लिए मौका है..पूर्व IAS नियाज खान ने CJP को लेकर किया पोस्ट

पूर्व आईएएस अधिकारी नियाज खान सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने X पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' का भविष्य उज्जवल बताया और युवाओं से पार्टी से जुड़ने की अपील की। नियाज ने कहा कि उच्च शिक्षित युवा ब्राह्मण और मुस्लिम दोनों को CJP में मौका मिलेगा। उन्होंने राजनीति में भ्रष्टाचार पर भी निशाना साधा और कहा कि हिंसा का रास्ता छोड़कर शांति से आगे बढ़ना चाहिए। 5 दिन पहले उन्होंने संकेत दिए थे कि अगर ऐसी पार्टी बनती है तो वे जुड़ेंगे।

Jul 29, 2026 - 15:52
0 2
युवाओं के लिए मौका है..पूर्व IAS नियाज खान ने CJP को लेकर किया पोस्ट

पटना: सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक राय के लिए जाने वाले पूर्व आईएएस अधिकारी नियाज खान ने एक बार फिर एक पोस्ट से सियासी चर्चा छेड़ दी है।

क्या लिखा नियाज खान ने?  
नियाज खान ने X पर लिखा कि 'कॉकरोच जनता पार्टी' का भविष्य उज्जवल है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के लिए बहुत काम करना बाकी है और इस समय शिक्षित युवा ब्राह्मणों और मुस्लिम युवाओं को CJP से जुड़कर अपना टैलेंट दिखाने का अवसर है। 

उन्होंने मौजूदा राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुरानी पीढ़ी ने भ्रष्टाचार से देश को खोखला कर दिया है। बेहतर शिक्षा से ही युवाओं का भविष्य सुधरेगा।

हिंसा नहीं, शांति का रास्ता  
नियाज ने आगे लिखा कि इतिहास गवाह है कि हिंसा से कभी किसी का भला नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि CJP को हमेशा शांति के रास्ते पर चलना चाहिए। युवा हमारी शक्ति हैं और देश के भविष्य के संरक्षक भी। बस ध्यान रहे कि राजनीतिक दल आपका इस्तेमाल न कर लें।

राजनीति में आने के संकेत  
ये पहला मौका नहीं है जब नियाज खान ने राजनीति में कदम रखने के संकेत दिए हैं। 5 दिन पहले उन्होंने लिखा था कि देश में बढ़ते भ्रष्टाचार को देखते हुए राजनीति में आना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा था कि वे कांग्रेस में जाना चाहते हैं, लेकिन अपने हिंदू उदारवादी विचारों की वजह से उन्हें जगह नहीं मिलेगी। ऐसे में अगर 'कॉकरोच पार्टी' भविष्य में बनती है तो वे उससे जुड़ने पर विचार करेंगे। 

गौरतलब है कि नियाज खान लेखक भी हैं। उन्होंने 'ब्राह्मण द ग्रेट' समेत 12 उपन्यास लिखे हैं और मुस्लिम समाज में सुधार को लेकर भी लगातार लिखते रहते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User